{"_id":"6afd966f6949497a45012684","slug":"pawan-and-shalini-emerged-as-overall-champions-kotdwar-news-c-49-1-kdr1001-128162-2026-11-18","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kotdwar News: पवन और शालिनी बने ओवरऑल चैंपियन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kotdwar News: पवन और शालिनी बने ओवरऑल चैंपियन
Wed, 18 Nov 2026 05:43 PM IST
देहरादून ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, कोटद्वार
संवाद न्यूज एजेंसी, कोटद्वार
Updated Wed, 18 Nov 2026 05:43 PM IST
विज्ञापन
जयहरीखाल। भक्त दर्शन राजकीय स्नातकोत्तर महाविद्यालय में आयोजित वार्षिक क्रीड़ा समारोह में पवन कुमार और शालिनी ने शानदार प्रदर्शन करते हुए छात्र और छात्रा वर्ग में ओवरऑल चैंपियन का खिताब जीता।
मुख्य अतिथि ब्लॉक प्रमुख रणवीर सजवाण और विशिष्ट अतिथि पूर्व उप प्रमुख जयशंकर ढौंडियाल ने समारोह का शुभारंभ किया। प्रतियोगिताओं में बैडमिंटन के छात्र वर्ग में आयुष नेगी और छात्रा वर्ग में किरण नेगी विजेता रहे। टेबल टेनिस में आयुष नेगी और कुमकुम रावत ने प्रथम स्थान प्राप्त किया। एथलेटिक्स की 100 मीटर दौड़ में पवन कुमार और शालिनी, 200 मीटर में मोहित और शालिनी तथा 800 मीटर में आदित्य और किरण प्रथम रहे। लंबी कूद में सोनिया और पवन, ऊंची कूद में आदित्य और किरण, गोला फेंक में पवन और शालिनी तथा चक्का फेंक में आदित्य और किरण ने अपने-अपने वर्ग में प्रथम स्थान हासिल किया। मुख्य अतिथि रणवीर सजवाण ने कहा कि खेल विद्यार्थियों के शारीरिक और मानसिक विकास के साथ उनमें अनुशासन, आत्मविश्वास और टीम भावना विकसित करते हैं। प्राचार्य प्रो. एलआर राजवंशी की देखरेख और क्रीड़ा प्रभारी डॉ. अजय रावत के संयोजन में आयोजित समारोह में डॉ. उमेश ध्यानी आदि मौजूद रहे।