Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Kotdwar News ›   Assam Rifles honored ex-servicemen and 'Veer Naris'

Kotdwar News: असम राइफल्स ने पूर्व सैनिकों और वीर नारियों को किया सम्मानित

Wed, 18 Nov 2026 05:35 PM IST
देहरादून ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कोटद्वार
संवाद न्यूज एजेंसी, कोटद्वार Updated Wed, 18 Nov 2026 05:35 PM IST
विज्ञापन
Assam Rifles honored ex-servicemen and 'Veer Naris'
फोटो
विज्ञापन

आउटरीच कार्यक्रम आयोजित, दिव्यांग सैनिकों और आश्रितों को बांटे सहायता उपकरण
संवाद न्यूज एजेंसी
कोटद्वार। पदमपुर स्थित एक वेडिंग प्वाइंट में असम राइफल्स की ओर से आउटरीच कार्यक्रम आयोजित किया गया। इसमें पूर्व सैनिकों और वीर नारियों को सम्मानित करने के साथ ही दिव्यांग सैनिकों और उनके आश्रितों को सहायता उपकरण वितरित किए गए। उन्हें हरसंभव सहयोग की बात कही गई। इस दौरान पूर्व सैनिकों के बच्चों ने सांस्कृतिक प्रस्तुतियों से समा बांधा।

कार्यक्रम का शुभारंभ असम राइफल्स के महानिदेशक विकास लखेड़ा और असम राइफल्स वाइव्स वेलफेयर एसोसिएशन (आरेवा) की अध्यक्ष विभा लखेड़ा ने किया। महानिदेशक ने कहा कि सेवानिवृत्ति के बाद कई पूर्व सैनिकों को वृद्धावस्था और अन्य समस्याओं का सामना करना पड़ता है। कई वीर नारियों को विभागीय नियमों और सुविधाओं की पूरी जानकारी नहीं होती। इन समस्याओं के समाधान के लिए वेटरंस सेल का गठन किया गया है। इसकी टीम हर महीने देश के अलग-अलग क्षेत्रों में जाकर पूर्व सैनिकों से मिलती है। कहा कि जनवरी में कुमाऊं में भी आउटरीच कार्यक्रम आयोजित किया जाएगा। महानिदेशक ने पूर्व सैनिकों और वीर नारियों को हरसंभव सहयोग का भरोसा दिलाया।
विज्ञापन

कार्यक्रम में सेना मेडल से सम्मानित सूबेदार केसर सिंह, सूबेदार स्लोप सिंह, नायब सूबेदार विजय सिंह क्लूरा, सूबेदार नैन सिंह रावत और पुलिस पदक से सम्मानित नायब सूबेदार दलवीर सिंह, सूबेदार मेजर वीरेंद्र सिंह चौहान व सूबेदार चंद्रमोहन सिंह को सम्मानित किया गया। लेफ्टिनेंट कर्नल ओमेंद्र सिंह ठाकुर को डीजीएआर रिकमंडेशन कार्ड प्रदान किया गया। असम राइफल्स भूतपूर्व सैनिक संघ (आरेसा) कोटद्वार के सचिव हवलदार नरेंद्र प्रसाद (सेवानिवृत्त) को उत्कृष्ट सेवा के लिए स्कूटी भेंट की गई। आरेवा अध्यक्ष ने आठ वीर नारियों को सम्मानित किया। वहीं पूर्व सैनिक देवेंद्र प्रसाद के दिव्यांग पुत्र अभिषेक रतूड़ी को डेस्कटॉप कंप्यूटर दिया गया। शिविर में पूर्व सैनिकों का स्वास्थ्य परीक्षण करने के साथ बैंकिंग और सरकारी कार्यों से जुड़ी समस्याओं का समाधान भी किया गया। इस दौरान आरेसा अध्यक्ष सूबेदार मेजर सतेह सिंह गुसाईं, लेफ्टिनेंट कर्नल चेतन सिंह कबसूड़ी, कर्नल एसपी भट्ट और अशोक नेगी आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Followed