{"_id":"6aeb65cb507e41055c013009","slug":"video-ground-breaking-ceremony-of-hi-tech-media-centre-at-tanakpur-costing-rs-1425-crore-2026-11-04","type":"video","status":"publish","title_hn":"वीडियो: टनकपुर में हाईटेक 14.25 करोड़ से मीडिया सेंटर का हुआ भूमि पूजन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
वीडियो: टनकपुर में हाईटेक 14.25 करोड़ से मीडिया सेंटर का हुआ भूमि पूजन
टनकपुर में 14.25 करोड़ रुपये की लागत से आधुनिक सुविधा से लैस मीडिया सेंटर और गेस्ट हाउस का भूमि पूजन किया गया। भवन की ऊपरी दो मंजिलों में वीआईपी गेस्ट हाउस, भूतल पर पार्किंग और कम्युनिटी हॉल के साथ कई आधुनिक सुविधाएं भी मिलेंगी। एक वर्ष के भी सेंटर बनकर तैयार हो जाएगा।
मीडिया सेंटर का मुख्य अतिथि दायित्वधारी हेमा जोशी, मनोज कालाकोटी, किरन देवी, लोक निर्माण विभाग ईई हितेश कांडपाल, जनप्रतिनिधियों और सूचना विभाग, प्रेस मीडिया प्रतिनिधियों ने पूजा-अर्चना कर भूमि पूजन किया। लोक निर्माण विभाग के ईई कांडपाल ने बताया कि निर्माण के लिए एक वर्ष की समय सीमा तय की गई है। प्रयास रहेगा कि समय से पहले तैयार हो जाए। भूतल पर दो कम्युनिटी हॉल, पहले तल पर एक अत्याधुनिक मीडिया सेंटर, ऊपरी दो मंजिलों में वीआईपी गेस्ट हाउस चार सुइट्स और दो सामान्य गेस्ट हाउस शामिल होंगे। विधायक प्रतिनिधि दीपक रजवार ने कहा कि इससे क्षेत्र न्यूज कवरेज के लिए बहुत आसानी होगी।
मुख्य अतिथि दायित्वधारी जोशी ने कहा कि मुख्यमंत्री के नेतृत्व में प्रदेश सरकार प्रत्येक क्षेत्र में निरंतर कार्य कर रही है। मीडिया प्रतिनिधियों ने सीएम पुष्कर सिंह धामी का आभार जताया। इस मौके पर टनकपुर पालिकाध्यक्ष विपिन कुमार, बनबसा नगर पंचायत अध्यक्ष रेखा देवी, जिला पंचायत उपाध्यक्ष पुष्पा विश्वकर्मा, भाजपा मंडल अध्यक्ष टनकपुर तुलसी कुंवर, बनबसा कमलेश भट्ट, पूर्व मंडी अध्यक्ष हरीश भट्ट, अपर जिला सूचना अधिकारी आशा गोस्वामी, जिला पत्रकार संगठन अध्यक्ष चंद्र बल्लभ ओली, महामंत्री गिरीश बिष्ट आदि मौजूद रहे।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।