{"_id":"6a96bffc593216c13f062f45","slug":"video-congress-workers-detained-while-going-to-protest-against-cm-programme-in-banbasa-2026-09-01","type":"video","status":"publish","title_hn":"VIDEO: सीएम के कार्यक्रम का विरोध करने जा रहे कांग्रेसी हिरासत में","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
VIDEO: सीएम के कार्यक्रम का विरोध करने जा रहे कांग्रेसी हिरासत में
मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के टनकपुर स्टेडियम में आयोजित कार्यक्रम के दौरान काले झंडे दिखाने जा रहे कांग्रेस कार्यकर्ताओं को पुलिस ने हिरासत में ले लिया। इस दौरान पुलिस और कांग्रेस कार्यकर्ताओं के बीच कुछ देर धक्का-मुक्की भी हुई।
मंगलवार को पूर्व विधायक हेमेश खर्कवाल के नेतृत्व में कांग्रेस कार्यकर्ता मुख्यमंत्री के कार्यक्रम का विरोध करने के लिए जा रहे थे। पुलिस ने उन्हें पीलीभीत चुंगी और गैस वितरण कार्यालय के समीप रोक लिया। इसके बाद पुलिस ने करीब 18 कांग्रेस कार्यकर्ताओं को हिरासत में ले लिया। इस दौरान कांग्रेस नेताओं ने भाजपा सरकार पर महिला और दलित विरोधी होने का आरोप लगाया। उन्होंने कहा कि प्रदेश में महिलाएं सुरक्षित नहीं हैं और दलितों के साथ भेदभाव की घटनाएं बढ़ रही हैं। कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने महंगाई, बेरोजगारी और आवश्यक वस्तुओं की बढ़ती कीमतों के लिए भी सरकार पर निशाना साधा। उन्होंने कहा कि सरकार रोजगार, महंगाई और कानून-व्यवस्था समेत विभिन्न मुद्दों पर जनता की अपेक्षाओं पर खरी नहीं उतर रही है। इस दौरान प्रदेश सचिव सतीश पांडेय, नीरज मिश्रा, विनोद सिंह बड़ेला, साहिल गिरी, श्याम सक्सेना, इरशाद, आदिल, गौरव जोशी, पान सिंह रावत, अदनान, अमन, आकाश, आशिफ खान, अबरार, श्रीमन गुप्ता, शिवम मिश्रा और फैसल सिद्दकी आदि शामिल रहे।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।