{"_id":"6909c337206494910201215b","slug":"video-78-problems-came-up-in-the-public-meeting-program-in-champawat-2025-11-04","type":"video","status":"publish","title_hn":"Champawat: जनता मिलन कार्यक्रम में आईं 78 समस्याएं","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Champawat: जनता मिलन कार्यक्रम में आईं 78 समस्याएं
चंपावत जिला सभागार में सोमवार को डीएम मनीष कुमार की अध्यक्षता में जनता मिलन कार्यक्रम का आयोजन किया गया। डीएम ने शारीरिक रूप से कमजोर ग्राम चौकी के तोक सौंज के गिरीश बिष्ट की समस्या सुनते हुए अधिकारियों को तुरंत उनका नंबर नोट कर उनकी समस्या का समाधान करने के निर्देश दिए। कार्यक्रम में ग्राम पंचायत मल्ला रायकोट की मनीषा ने आंगनबाड़ी कार्यकर्ता पद पर चयन के संबंध, विद्याधर जोशी ने उपभोक्ताओं के जल बिल माफ किए जाने, प्रधान अमोली मूलाकोट निशा भट्ट ने ग्राम पंचायत अमोली के पुस्तकालय में पुस्तकों और फर्नीचर की व्यवस्था कराए जाने की मांग रखी। इसके अलावा ग्राम सल्ली के महेश राम ने जल जीवन मिशन के तहत पेयजल कनेक्शन देने, बनतोली के रणजीत सिंह ने ग्रेविटी टैंक से कनेक्शन देने, लालुआपानी के रमेश चंद्र जोशी ने इंदिरा आवास निर्माण की अनुमति आदि की समस्याएं डीएम के सम्मुख रखीं। डीएम ने कुछ फरियादियों की समस्याओं के लिए स्वयं ही फोन कर समाधान कराया। अन्य समस्याओं के समाधान के लिए डीएम ने संबंधित अधिकारियों को आवश्यक कार्रवाई करने के निर्देश दिए। इस दौरान एडीएम कृष्णा नाथ गोस्वामी, एसडीएम सदर अनुराग आर्य, सीएमओ डॉ. देवेश चौहान, सीवीओ डॉ. वसुंधरा गर्ब्याल, सीईओ एमएस बिष्ट, मुख्य कृषि अधिकारी धनपत कुमार, डीडीओ दिनेश सिंह दिगारी, सहायक परियोजना निदेशक विमी जोशी आदि रहे।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।