Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Champawat News ›   No new buses received; Pithoragarh depot and Tanakpur division left helpless

Champawat News: नई बसें नहीं मिलीं, पिथौरागढ़ डिपो और टनकपुर मंडल लाचार

Sat, 21 Nov 2026 11:23 PM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, चम्पावत
संवाद न्यूज एजेंसी, चम्पावत Updated Sat, 21 Nov 2026 11:23 PM IST
विज्ञापन
No new buses received; Pithoragarh depot and Tanakpur division left helpless
पिथौरागढ़। रोडवेज के पिथौरागढ़ डिपो सहित टनकपुर मंडल को नई बसों का इंतजार है। बसों की कमी से विभिन्न रूटों पर सेवाएं नियमित नहीं हैं। वहीं कई रूटों पर लंबे समय से बसों का संचालन बंद है। पिथौरागढ़ डिपो को ही करीब 20 नई बसों की जरूरत है। निगम मुख्यालय में 55 बसें तो आई हैं। पिथौरागढ़ डिपो टनकपुर मंडल को कितनी बसें मिलेंगी इसका किसी को पता नहीं है।
विज्ञापन

पिथौरागढ़ डिपो में लंबे समय से बसों कमी बनी हुई है। इसके चलते अस्कोट-दिल्ली, दिल्ली तृतीय, सेराघाट वाया धारचूला-दिल्ली, 10 बजे चलने वाली पिथौरागढ़-दून, देहरादून द्वितीय, बरेली प्रथम और द्वितीय सेवाएं अनियमित हैं। कभी-कभार इन रूटों पर बमुश्किल पुरानी बसों को संचालित करना पड़ रहा है।
विज्ञापन

कभी तकनीकी खराबी तो कभी टायरों और अन्य सामग्री के अभाव में बसें खड़ी होने पर इन रूटों पर संचालन ठप हो जाता है। वहीं डीडीहाट-देहरादून, पांगला-बरेली और सुबह चलने वाले पिथौरागढ़-हरिद्वार सेवा लंबे समय से बंद है तो लखनऊ रूट पर संचालित बस अपनी उम्र के अंतिम पड़ाव में है। डिपो में अभी भी कुछ बसें ऐसी संचालित हैं जो मानक पूरे कर चुकी हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

झूलाघाट सहित कई रूट पर मानक पूरे कर चुकी बसों को ही दौड़ाया जा रहा है। इस सबका खामियाजा यात्रियों को भुगतना पड़ रहा है। डिपो को तमाम रूट पर नियमित संचालन और बंद रूटों पर सेवा बहाल करने को करीब 20 नई बसों की जरूरत है। वहीं यात्री खटरा बसों में सफर करने को विवश हैं। ऐसे में डिपो के साथ ही यात्रियों को भी नई बसों का इंतजार है।
उपलब्ध बेड़े से सभी रूटों पर बस सेवा चलाई जा रही है। नई बसें मिलने पर पिथौरागढ़ से संचालन और बेहतर होगा। - प्रेमा आर्या, वरिष्ठ स्टेशन प्रभारी, पिथौरागढ़ डिपो

- पर्याप्त संख्या में नई बसें मिलने पर डीडीहाट-दून, पांगला-बरेली जैसी बंद पड़ी सेवाएं फिर से बहाल हो सकेंगी। इससे यात्रियों को काफी सुविधा मिलेगी। - दीपक कठायत, अध्यक्ष, रोडवेज कर्मचारी संयुक्त परिषद, पिथौरागढ़
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Followed