{"_id":"677a69b72752a794b70eb59a","slug":"women-welcomed-the-yatra-with-devotional-songs-karnpryag-news-c-48-1-kpg1001-111746-2025-01-05","type":"story","status":"publish","title_hn":"Chamoli News: महिलाओं ने भक्ति गीतों से किया यात्रा का स्वागत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Chamoli News: महिलाओं ने भक्ति गीतों से किया यात्रा का स्वागत
संवाद न्यूज एजेंसी, चमोली
Updated Sun, 05 Jan 2025 04:46 PM IST
Link Copied
फोटो कर्णप्रयाग। दस माह के लिए क्षेत्र भ्रमण पर निकली सिमली की गोल गोविंद गुणसाईं श्री राजराजेश्वरी चंडिका देवी की देवरा यात्रा रविवार को सुभाषनगर के उमा देवी मंदिर पहुंची। यहां महिलाओं ने देवी का तेरा ढोल दमाऊं बाजला, तेरो निशान रौलों बीच मां..., जय अंबे, जगदंबे... हे माता तु सुख समृद्धि देई... सहित कई भक्ति गीतों के साथ स्वागत किया। भ्रमण के बाद रात्रि प्रवास के लिए यात्रा देवी मुख्य बाजार पहुंंची। वहीं मंदिर समिति के महामंत्री देवेंद्र सिंह नेगी ने बताया कि सोमवार को उमा देवी के प्रमुख मंदिर में प्रवास के बाद देवी उमट्टा पहुंचेगी। इसके बाद दशोली के गावों का भ्रमण कर डोली जोशीमठ की ओर रवाना होगी। इस दौरान अश्वनी नौटियाल, जयवीर पंवार, ईश्वर राणा, महिपाल नेगी, अभिषेक नेगी, अनिल नेगी, सुधीर डिमरी और राकेश डिमरी सहित कई महिलाएं शामिल थीं। संवाद
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।