फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
विज्ञापन
Hindi News ›   Video ›   Uttarakhand ›   Chamoli News ›   Chamoli:Science symposium on India's energy landscape in 2047; child scientists showcase their talent, Emphasis placed on maximizing the use of solar energy; 39 child scientists from 25 schools participated

भारतीय ऊर्जा परिदृश्य 2047 पर विज्ञान संगोष्ठी, बाल वैज्ञानिकों ने दिखाई प्रतिभा, सौर ऊर्जा के अधिकाधिक उपयोग पर दिया जोर, 25 विद्यालयों के 39 बाल वैज्ञानिकों ने किया प्रतिभाग

Wed, 09 Sep 2026 06:41 PM IST
Vishal Kumar विशाल कुमार
Updated Wed, 09 Sep 2026 06:41 PM IST
Chamoli:Science symposium on India's energy landscape in 2047; child scientists showcase their talent, Emphasis placed on maximizing the use of solar energy; 39 child scientists from 25 schools participated
पोखरी। भारतीय ऊर्जा परिदृश्य-2047 : संभावनाएं और चुनौतियां विषय पर आज बुधवार को खंड शिक्षा अधिकारी कार्यालय सभागार पोखरी में विकासखंड स्तरीय विज्ञान संगोष्ठी आयोजित की गई। संगोष्ठी में क्षेत्र के 25 विद्यालयों के कक्षा आठ से दस तक के 39 बाल वैज्ञानिकों ने प्रतिभाग कर ऊर्जा के भविष्य और चुनौतियों पर अपने विचार प्रस्तुत किए।कार्यक्रम का शुभारंभ मुख्य अतिथि नगर पंचायत अध्यक्ष पोखरी सोहन लाल, विज्ञान ब्लॉक समन्वयक एवं कार्यक्रम संयोजक संदीप सिंह नेगी, जूनियर हाईस्कूल शिक्षक संगठन के जिलाध्यक्ष उपेन्द्र सती, राजकीय शिक्षक संगठन के ब्लॉक अध्यक्ष महावीर जग्गी, ब्लॉक मंत्री संदीप नेगी तथा जिला विज्ञान समन्वयक गंभीर सिंह असवाल ने दीप प्रज्ज्वलित कर किया। राजकीय बालिका इंटर कॉलेज पोखरी की छात्राओं ने सरस्वती वंदना ‘हे मां शारदे तुझे प्रणाम’ और स्वागत गीत ‘मन की वीणा से गूंजित’ की शानदार प्रस्तुति देकर कार्यक्रम में रंग भर दिया। संगोष्ठी में बाल वैज्ञानिकों ने पीपीटी स्लाइड के माध्यम से ‘भारतीय ऊर्जा परिदृश्य-2047’ विषय पर अपनी प्रस्तुतियां दीं। प्रस्तुतीकरण से पूर्व प्रतिभागियों की 10 अंकों की लिखित परीक्षा भी आयोजित की गई। संगोष्ठी में ऊर्जा की लगातार बढ़ती जरूरत, भविष्य में ऊर्जा की उपलब्धता और उसके वैकल्पिक स्रोतों पर विस्तार से चर्चा की गई। सौर ऊर्जा के अधिकाधिक उपयोग तथा स्वच्छ एवं वैकल्पिक ऊर्जा स्रोतों को बढ़ावा देने पर विशेष जोर दिया गया।प्रतियोगिता में शिवांगी इंटरनेशनल पब्लिक स्कूल पोखरी की कक्षा 10 की छात्रा तनिष्का ने प्रथम, इसी विद्यालय की कक्षा नौ की छात्रा नैन्सी ने द्वितीय तथा राजकीय इंटर कॉलेज थालाबैड़ की कक्षा 10 की छात्रा काव्या ने तृतीय स्थान प्राप्त किया। विगत वर्ष राज्य स्तर की प्रतियोगिता में प्रतिभाग करने वाली शिवांगी इंटरनेशनल पब्लिक स्कूल की कक्षा 10 की छात्रा रिद्धिमा और उनके मार्गदर्शक शिक्षक हर्षवर्धन चमोला को भी मोमेंटो देकर सम्मानित किया गया। मुख्य अतिथि नगर पंचायत अध्यक्ष सोहन लाल ने बाल वैज्ञानिकों का उत्साहवर्धन करते हुए कहा कि विज्ञान आधारित ऐसे आयोजनों से विद्यार्थियों को अपनी प्रतिभा और वैज्ञानिक सोच को सामने रखने का अवसर मिलता है। उन्होंने प्रतिभागियों को आगे भी इसी तरह मेहनत करने के लिए प्रेरित किया। कार्यक्रम की रूपरेखा विज्ञान ब्लॉक समन्वयक एवं संयोजक संदीप सिंह नेगी ने रखी, जबकि जिला विज्ञान समन्वयक गंभीर सिंह असवाल ने भारतीय ऊर्जा की वर्तमान स्थिति, भविष्य की आवश्यकताओं और ऊर्जा के वैकल्पिक स्रोतों पर विस्तार से जानकारी दी। प्रतियोगिता के मुख्य निर्णायक डा. सी. सती रहे। निर्णायक मंडल में अजयपाल रावत, पूनम रानी नेगी और अंजन नेगी शामिल रहे। कार्यक्रम संरक्षक एवं खंड शिक्षा अधिकारी कुमारी नेहा भट्ट ने चयनित बाल वैज्ञानिकों को प्रशस्ति पत्र, मोमेंटो और मेडल प्रदान कर सम्मानित किया। उन्होंने कहा कि विज्ञान संगोष्ठियों में प्रतिभाग करने से विद्यार्थियों में वैज्ञानिक सोच विकसित होती है और उनमें तर्क एवं नवाचार की क्षमता बढ़ती है। उन्होंने छात्र-छात्राओं से भविष्य में भी ऐसे आयोजनों में बढ़-चढ़कर प्रतिभाग करने का आह्वान किया। कार्यक्रम का सफल संचालन सह-समन्वयक सुरेंद्र राणा ने किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

Recommended

Video: अयोध्या में पंडित दीन दयाल उपाध्याय राज्य स्तरीय हॉकी, बरेली, मिर्जापुर, आगरा, झांसी की टीमें भिड़ीं

09 Sep 2026

Video: सुल्तानपुर में देवी-देवताओं के स्वरूप में नृत्य और आपत्तिजनक झांकियों पर रोक की मांग

09 Sep 2026

मंझनपुर थाने में ड्यूटी के दौरान महिला सिपाही की गोली लगने से मौत, छानबीन में जुटी पुलिस

09 Sep 2026

फतेहपुर: गाजीपुर रजबहा में तैरता दिखा अज्ञात शव, शिनाख्त की कोशिश में जुटी पुलिस

09 Sep 2026

ऊना आईएसबीटी में एचआरटीसी और निजी बस कर्मियों में मारपीट, मचा हंगामा

09 Sep 2026
विज्ञापन

बाबा साहेब की प्रतिमा से छेड़छाड़ पर जालंधर में कांग्रेस का रोष मार्च

09 Sep 2026

जालंधर में डीसी दफ्तर के बाहर प्रदर्शन, लुधियाना में डाॅ. अंबेडकर की प्रतिमा की बेअदबी का विरोध

09 Sep 2026
विज्ञापन

रुद्राक्ष कन्वेंशन सेंटर में नौवें राष्ट्रीय पोषण माह-2026 का शुभारंभ

09 Sep 2026

जालंधर ईडी दफ्तर पहुंचे पूर्व मुख्य सचिव अनुराग वर्मा, सनटेक सिटी मामले में पूछताछ

09 Sep 2026

कानपुर में स्वास्थ्य विभाग की घोर लापरवाही, बाढ़ पीड़ितों को बांटी एक्सपायर सिरप

09 Sep 2026

VIDEO: कराही में प्राथमिक विद्यालय की छत गिरी

09 Sep 2026

VIDEO: चौथी और पांचवी पीढ़ी दे रही ब्रज की सांझी कला को गति

09 Sep 2026

VIDEO: गौशाला में अव्यवस्थाओं पर सचिव निलंबित

09 Sep 2026

VIDEO: विद्युत विभाग की टीम ने विद्युत चोरी में पकड़े 9 लोग

09 Sep 2026

VIDEO: खारी नदी पुल पर तेज रफ्तार वाहन ने बाइक सवार को मारी टक्कर, गंभीर घायल

09 Sep 2026

VIDEO: टूंडला में मांगों को लेकर पंचायत सहायकों ने बीडीओ को सौंपा ज्ञापन

09 Sep 2026

VIDEO: पत्नी से हुए विवाद के बाद हाई टेंशन लाइन के खम्भे पर चढ़ा युवक, परिवार व ग्रामीणों के उड़े होंश

09 Sep 2026

VIDEO: नहर किनारे पानी की टंकी में मिला नवजात का कंकाल

09 Sep 2026

VIDEO: जनसमस्याओं को लेकर कांग्रेसियों ने तहसील, एसडीएम मुर्दाबाद के लगाए नारे

09 Sep 2026

VIDEO: बिजली गुल हुई तो फीडर पर चढ़ा गुस्सा, हंगामा

09 Sep 2026

लखनऊ में यूपी टेक्स-2026 के दूसरे दिन प्रदर्शनी और पैनल डिस्कशन आयोजित

09 Sep 2026

लखनऊ में आयुष इंटर्न डॉक्टरों ने स्टाइपेंड बढ़ाने की मांग को लेकर किया प्रदर्शन

09 Sep 2026

जन्माष्टमी के बाद पालने से गायब हुए कान्हाजी, डीसी से मिले अमरपुर के लोग

09 Sep 2026

VIDEO: बार एसोसिएशन को मिली सफलता, अब शिकोहाबाद में होंगे 70 गांव के बैनामे

09 Sep 2026

लखनऊ के इंदिरा गांधी प्रतिष्ठान में जारी यूपी टेक्स-2026 के दूसरे दिन प्रदर्शनी देखते पहुंचे लोग

09 Sep 2026

रायबरेली में दिशा की बैठक से पहले सपाइयों का हंगामा, पुलिस से नोकझोंक

09 Sep 2026

मोबाइल से दूर किताबों के करीब आए बच्चे, कुल्लू की पुस्तक प्रदर्शनी बनी आकर्षण

09 Sep 2026

काशी से पोषण माह का शुभारंभ, सीएम योगी ने आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं से किया संवाद

09 Sep 2026

कोरबा: नकटीखार में ग्रामीणों का चक्काजाम, 8 मांगों को लेकर सड़क पर उतरे, प्रशासन से लिखित आश्वासन मांगा

09 Sep 2026

मंडी: नेता प्रतिपक्ष बोले- सरकार चलाने के बजाय पूरा मंत्रिमंडल दिल्ली में डेरा डाले हुए

09 Sep 2026
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed