{"_id":"6aa3d5ad7821739e1d0f556d","slug":"agitation-if-vacant-teaching-posts-are-not-filled-within-a-week-gopeshwar-news-c-47-1-sdrn1002-120824-2026-09-11","type":"story","status":"publish","title_hn":"Chamoli News: शिक्षकों के रिक्त पद एक सप्ताह में नहीं भरे तो होगा आंदोलन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Chamoli News: शिक्षकों के रिक्त पद एक सप्ताह में नहीं भरे तो होगा आंदोलन
Fri, 11 Sep 2026 03:49 PM IST
देहरादून ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, चमोली
संवाद न्यूज एजेंसी, चमोली
Updated Fri, 11 Sep 2026 03:49 PM IST
विज्ञापन
नंदानगर। राजकीय बालिका इंटर कॉलेज नंदानगर में प्रवक्ता के पांच और सहायक अध्यापक का एक पद रिक्त होने से अभिभावकों में नाराजगी है। अभिभावकों ने खंड शिक्षाधिकारी को ज्ञापन सौंपकर एक सप्ताह में सभी रिक्त पदों पर शिक्षकों की तैनाती की मांग की है। मांग पूरी नहीं होने पर आंदोलन शुरू करने की चेतावनी दी है।
विद्यालय में एसएमसी और पीटीए की बैठक में अभिभावकों ने कहा कि विद्यालय में करीब 350 छात्राएं हैं। हिंदी, अंग्रेजी, भूगोल, अर्थशास्त्र और राजनीति विज्ञान के प्रवक्ता तथा विज्ञान के सहायक अध्यापक का पद रिक्त है। इससे छात्राओं की पढ़ाई प्रभावित हो रही है। इस मौके पर सोबती देवी, ग्राम प्रधान कुमजुग चंद्रकला देवी, देवकी देवी, नंदूराम, सरोजनी देवी, कविता देवी, देवेश्वरी देवी, लक्ष्मी देवी, भागा देवी और शीला देवी आदि मौजूद रहे। संवाद