{"_id":"6aacdb0ba01b4536df070086","slug":"video-chamolidispute-continues-among-transport-committees-regarding-bus-operations-2026-09-18","type":"video","status":"publish","title_hn":"कर्णप्रयाग: बस संचालन को लेकर परिवहन समितियों में विवाद जारी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कर्णप्रयाग: बस संचालन को लेकर परिवहन समितियों में विवाद जारी
टीजीएमओयू, जीएमओयू लिमिटेड और रूपकुंड परिवहन समितियों के बीच बस संचालन को लेकर विवाद थमने का नाम नहीं ले रहा है। बीते बृहस्पतिवार को ऋषिकेश में टीजीएमओयू लिमिटेड के चालकों और प्रतिनिधियों ने रूपकुंड पर्यटन समिति की बस को पहाड़ के लिए नहीं आने दिया। इससे नाराज रूपकुंड पर्यटन विकास समिति और जीएमओयू लिमिटेड के प्रतिनिधियों ने टीजीएमओयू की बसों से सवारियां उतारकर उन्हें खाली भेजा। शुक्रवार को भी बदरीनाथ हाईवे पर उमा देवी के पास टीजीएमओयू की बसों से सवारियां उतारकर खाली भेजी गईं। प्रतिनिधियों का कहना है कि उत्तराखंड सरकार ने उनकी बस सेवाओं को देहरादून से पहाड़ के लिए परमिट जारी किया है, लेकिन टीजीएमओयू के प्रतिनिधि इसका विरोध कर रहे हैं। उन्होंने कहा कि बस सेवाओं का संचालन नहीं होने देने पर आंदोलन जारी रहेगा।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।