फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Chamoli News ›   The Pradhan Sangh raised slogans at the block office.

Chamoli News: प्रधान संघ ने ब्लॉक कार्यालय में की नारेबाजी

Fri, 18 Sep 2026 05:27 PM IST
देहरादून ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, चमोली
संवाद न्यूज एजेंसी, चमोली Updated Fri, 18 Sep 2026 05:27 PM IST
विज्ञापन
The Pradhan Sangh raised slogans at the block office.
फोटो
विज्ञापन

देवाल। प्रधान संघ ने दस सूत्री मांगों के लिए ब्लॉक कार्यालय में नारेबाजी की। संघ ने मुख्यमंत्री को ज्ञापन भेजकर 28 सितंबर को तालाबंदी की चेतावनी दी। साथ ही सभी 29 विभागों को पंचायतों को हस्तांतरित करने की मांग की। प्रधान संघ के अध्यक्ष खिलाप सिंह बिष्ट और महामंत्री नरेंद्र बिष्ट के नेतृत्व में प्रधानों ने प्रदर्शन किया। संघ ने ग्राम प्रधानों को न्यूनतम 20 हजार रुपये मानदेय देने, जिला योजना की बैठक में प्रधान संगठन को सदस्य बनाने, मनरेगा श्रमिकों की मजदूरी 600 रुपये और कुशल मजदूरों की 800 रुपये करने आदि की मांग की। संवाद



ग्रामीणों ने की सड़क और बिजली की मांग
कर्णप्रयाग। कपीरी क्षेत्र के ग्रामीणों ने सड़क, बिजली और स्वास्थ्य सुविधाओं की मांग के लिए एसडीएम को ज्ञापन सौंपा। ग्रामीणों ने कर्णप्रयाग-नैनीसैंण मोटर मार्ग की मरम्मत व चौड़ीकरण करने, खत्याड़ी से बगोली आमसोड तक शीघ्र डामरीकरण, धार डूंगरी-मेखुरा मार्ग खोलने, डोंठला में भूधंसाव के लिए सुरक्षा दीवार और कई अन्य मार्गों के निर्माण की मांग उठाई। प्रशासन ने ज्ञापन को उच्च अधिकारियों को भेजने का आश्वासन दिया। इस दौरान उत्तम तोपाल, खिल देव सिंह, रमेश बिष्ट और संजय कण्डवाल सहित कई ग्रामीण मौजूद रहे। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed