{"_id":"677a7b0fbbad92939b056cbf","slug":"the-doors-of-adibadri-temple-will-open-on-14-january-karnpryag-news-c-48-1-kpg1001-111751-2025-01-05","type":"story","status":"publish","title_hn":"Chamoli: 14 जनवरी को मकर संक्रांति के अवसर पर श्रद्धालुओं के लिए खुलेंगे आदिबदरी मंदिर के कपाट","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Chamoli: 14 जनवरी को मकर संक्रांति के अवसर पर श्रद्धालुओं के लिए खुलेंगे आदिबदरी मंदिर के कपाट
आदिबदरी मंदिर के कपाट 14 जनवरी को मकर संक्रांति के अवसर पर श्रद्धालुओं के लिए खोल दिए जाएंगे। इस दौरान एक सप्ताह तक सांस्कृतिक कार्यक्रमों का आयोजन होगा। भगवान आदिबदरी मंदिर के कपाट वर्ष में एक माह पौष माह के लिए बंद रहते हैं। गत 15 दिसंबर को मंदिर के कपाट बंद हुए थे।
व्यापारी अशोक शाह, रामचंद्र चमोला कहते हैं कि आदिबदरी मंदिर समूह को देखने के लिए ग्रीष्मकाल से लेकर शीतकाल तक श्रद्धालु पहुंचते हैं। वहीं मंदिर समिति के अध्यक्ष जगदीश प्रसाद बहुगुणा ने शासन-प्रशासन से आदिबदरी में पर्यटन और तीर्थाटन को बढ़ाने की मांग की।
विनसर महादेव विकास एवं सांस्कृतिक महोत्सव 11 से
तहसील के आलकोट में चार दिवसीय विनसर महादेव विकास एवं सांस्कृतिक महोत्सव का आयोजन 11 जनवरी से किया जाएगा। आयोजन समिति के संरक्षक डीडी उनियाल ने बताया कि तीन दिवसीय महोत्सव में महादेव मंदिर में पूजा-अर्चना के साथ ही सांस्कृतिक कार्यक्रम किए जाएंगे।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।