फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Chamoli News ›   Crowds of pilgrims surged into Brahmakapal as the weather cleared.

Chamoli News: मौसम खुलते ही ब्रह्मकपाल में उमड़ी श्रद्धालुओं की भीड़

Mon, 28 Sep 2026 07:25 PM IST
देहरादून ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, चमोली
संवाद न्यूज एजेंसी, चमोली Updated Mon, 28 Sep 2026 07:25 PM IST
विज्ञापन
Crowds of pilgrims surged into Brahmakapal as the weather cleared.
फोटो
विज्ञापन

श्राद्ध पक्ष में देशभर से बदरीनाथ पहुंच रहे श्रद्धालु, पितरों के निमित्त कर रहे पिंडदान और तर्पण
संवाद न्यूज एजेंसी
बदरीनाथ। मौसम साफ होते ही बदरीनाथ धाम में श्रद्धालुओं की चहल-पहल बढ़ गई है। सोमवार को ब्रह्मकपाल में पितरों के निमित्त पिंडदान और तर्पण करने के लिए श्रद्धालुओं की भीड़ उमड़ पड़ी। श्राद्ध पक्ष में देश के विभिन्न हिस्सों से श्रद्धालु यहां पहुंच रहे हैं।

दो दिन तक हुई बारिश के चलते रविवार को बदरीनाथ धाम में यात्रियों की संख्या सीमित रही। खराब मौसम के कारण श्रद्धालुओं को पिंडदान और तर्पण कराने में भी दिक्कतें आईं। सोमवार को मौसम खुलने के बाद बदरीनाथ मंदिर और ब्रह्मकपाल में श्रद्धालुओं की आवाजाही बढ़ गई। तीर्थ पुरोहितों के पास दिनभर पिंडदान और तर्पण कराने के लिए श्रद्धालु पहुंचते रहे। ब्रह्मकपाल के तीर्थ पुरोहित हरीश सती ने बताया कि श्राद्ध पक्ष शुरू होने के बाद से ही ब्रह्मकपाल में श्रद्धालुओं की संख्या बढ़ रही है। सोमवार को मौसम साफ होने पर बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं ने अपने पितरों के निमित्त पिंडदान और तर्पण कराया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed