{"_id":"6aba58be3b026a41080ebe0f","slug":"ramlila-postponed-for-simli-base-hospital-foot-march-to-be-organized-karnpryag-news-c-48-1-kpg1003-126925-2026-09-28","type":"story","status":"publish","title_hn":"Chamoli News: सिमली बेस अस्पताल के लिए रामलीला स्थगित, निकालेंगे पदयात्रा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Chamoli News: सिमली बेस अस्पताल के लिए रामलीला स्थगित, निकालेंगे पदयात्रा
Mon, 28 Sep 2026 05:38 PM IST
देहरादून ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, चमोली
संवाद न्यूज एजेंसी, चमोली
Updated Mon, 28 Sep 2026 05:38 PM IST
विज्ञापन
अभियान:
फोटो
11 अक्तूबर से होनी थी रामलीला, अब यात्रा का लिया निर्णय
पद यात्रा सफल बनाने के लिए आज से गांवों में होंगी बैठकें
संवाद न्यूज एजेंसी
कर्णप्रयाग। सिमली में बेस अस्पताल के शासनादेश की मांग के लिए 11 अक्तूबर से शुरू होने वाली रामलीला स्थगित कर दी गई है। इसी दिन से सिमली से देहरादून तक पद यात्रा का आगाज होगा। यह निर्णय सोमवार को बेस अस्पताल संघर्ष समिति और श्री राज राजेश्वरी चंडिका देवी रामलीला कमेटी की बैठक में सर्वसम्मति से लिया गया। मंगलवार से गांवों में बैठकें होंगी।
रामलीला कमेटी ने जनहित और स्वास्थ्य सुविधाओं को प्राथमिकता देते हुए यह फैसला किया है। रामलीला मंडली के अध्यक्ष संजय डिमरी ने बताया कि सरकार की नाकामियों के कारण बेस अस्पताल का शासनादेश जारी नहीं हो पाया है। इसी वजह से प्रति वर्ष नवरात्र के पावन पर्व पर होने वाली रामलीला के मंचन को स्थगित किया गया है। उन्होंने यह भी बताया कि मां चंडिका का नवरात्र पूजन अनवरत जारी रहेगा। बेस अस्पताल संघर्ष समिति के अध्यक्ष देवेंद्र सिंह नेगी ने बताया कि पद यात्रा को सफल बनाने के लिए 29 सितंबर से संघर्ष समिति गांव चलो अभियान संचालित करेगी और गांवों में बैठकें होंगी। नवरात्र पर मां चंडिका की पूजा-अर्चना के बाद विशाल जनसमूह के साथ पद यात्रा शुरू होगी। इस मौके पर हेमंत टकोला, महेश डिमरी, विक्रम सिंह नेगी, भवान सिंह, हर्षवर्धन डिमरी, एसपी बहुगुणा और अरविंद मुसनी ने भी विचार व्यक्त किए।