{"_id":"677a8872e3268dee35018092","slug":"uttarakhand-teams-selected-for-national-skiing-games-gopeshwar-news-c-47-1-sdrn1001-110084-2025-01-05","type":"story","status":"publish","title_hn":"National Winter Games: उत्तराखंड की टीमों का चयन, औली में 29 से दो फरवरी तक होगा आयोजन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
National Winter Games: उत्तराखंड की टीमों का चयन, औली में 29 से दो फरवरी तक होगा आयोजन
Sun, 05 Jan 2025 08:21 PM IST
देहरादून ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, चमोली
संवाद न्यूज एजेंसी, चमोली
Updated Sun, 05 Jan 2025 08:21 PM IST
सार
सीनियर स्कीइंग टीम में मयंक डिमरी, हिमांशु, जयदीप भट्ट, हिमांशु कवाण, सोबत सिंह, शार्दुल थपलियाल, मंजेश भंडारी, पंकज भंडारी, प्रमोद भंडारी, संदीप सेमवाल और अभिषेक भट्ट का चयन किया गया है।
विज्ञापन
औली में राज्य की स्कीइंग टीम के खिलाड़ी। संवाद
विस्तार
आगामी 29 से दो फरवरी तक औली में होने वाले राष्ट्रीय स्कीइंग गेम्स और खेलो इंडिया राष्ट्रीय विंटर गेम्स के लिए उत्तराखंड राज्य की टीम का चयन कर लिया गया है। रविवार को औली में टीम का चयन किया गया। टीम में सीनियर व जूनियर वर्ग की अलग-अलग टीम बनाई गई है।
विज्ञापन
स्की एंड माउंटनियरिंग एसोसिएशन उत्तराखंड के अध्यक्ष अजय भट्ट ने बताया कि सीनियर स्कीइंग टीम में मयंक डिमरी, हिमांशु, जयदीप भट्ट, हिमांशु कवाण, सोबत सिंह, शार्दुल थपलियाल, मंजेश भंडारी, पंकज भंडारी, प्रमोद भंडारी, संदीप सेमवाल और अभिषेक भट्ट का चयन किया गया है।
विज्ञापन
Chamoli: फूलों की घाटी में अभी चार फीट बर्फ, अच्छी बर्फबारी से कई दुर्लभ प्रजाति के फूल खिलने की उम्मीद
विज्ञापन
जूनियर वर्ग की टीम में साहिल डिमरी और रिशांत डिमरी का चयन किया गया है। उन्होंने बताया कि आगामी 29 जनवरी से दो फरवरी तक औली में राष्ट्रीय गेम्स होंगे, जबकि 21 से 28 फरवरी तक जम्मू-कश्मीर में खेलो इंडिया विंटर गेम्स आयोजित होंगे। राज्य की चयनित टीमें राष्ट्रीय स्तर की दोनों प्रतियोगिताओं में प्रतिभाग करेंगी।