{"_id":"6aba7194ddb7bed3e30d2ec4","slug":"maa-chamundas-divara-yatra-reaches-chhinka-village-gopeshwar-news-c-47-1-sdrn1001-121160-2026-09-28","type":"story","status":"publish","title_hn":"Chamoli News: छिनका गांव पहुंची मां चामुंडा की दिवारा यात्रा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Chamoli News: छिनका गांव पहुंची मां चामुंडा की दिवारा यात्रा
Mon, 28 Sep 2026 07:24 PM IST
देहरादून ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, चमोली
संवाद न्यूज एजेंसी, चमोली
Updated Mon, 28 Sep 2026 07:24 PM IST
विज्ञापन
गोपेश्वर। रुद्रप्रयाग जिले के खौनू (कोटमाहेश्वरी) क्षेत्र की आराध्य मां चामुंडा देवी की दिवारा यात्रा रात्रि प्रवास के लिए छिनका गांव पहुंच गई है। यहां श्रद्धालुओं ने माता की डोली का जोरदार स्वागत किया।
सोमवार सुबह गोपेश्वर के हल्दापानी में मुख्य यजमान डीएस राणा के हाथों संकल्प पूजाएं संपन्न हुईं। पंडित सत्यानंद भट्ट और राजेंद्र देवशाली ने माता की विभिन्न पूजाएं कराईं। सुबह करीब दस बजे माता की डोली ने भक्तों के साथ प्रस्थान किया और अपराह्न दो बजे छिनका गांव पहुंची।
इस मौके पर दिवारा समिति के अध्यक्ष लक्ष्मण सिंह सतकारी, उपाध्यक्ष सुरेंद्र सिंह तिंदोरी, कीरत सिंह राणा, अमित भट्ट, अनूप भट्ट और संरक्षक त्रिलोक सिंह रावत सहित अन्य मौजूद रहे। संवाद