{"_id":"677fa8c6840e059b800a8d6f","slug":"someshwar-deitys-doli-danced-in-anasuya-temple-gopeshwar-news-c-47-1-sdrn1001-110141-2025-01-09","type":"story","status":"publish","title_hn":"Chamoli News: सोमेश्वर देवता की डोली ने अनसूया मंदिर में किया नृत्य","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Chamoli News: सोमेश्वर देवता की डोली ने अनसूया मंदिर में किया नृत्य
गोपेश्वर। स्यूंण क्षेत्र के आराध्य शिव स्वरूप सोमेश्वर देवता की दिवारा यात्रा संतानदायिनी माता अनसूया के मंदिर पहुंची। मंदिर में करीब आधा घंटे तक विशेष पूजाएं हुईं। इसके बाद सोमेश्वर देवता की डोली ने मंदिर परिसर में ढोल-दमाऊं की थाप पर नृत्य किया और भक्तों को दर्शन दिए। बृहस्पतिवार को यात्रा रात्रि प्रवास के लिए देवलधार गांव पहुंची।
इन दिनों सोमेश्वर देवता की दिवारा यात्रा मंडल घाटी के भ्रमण पर है। सोमेश्वर देवता की डोली विभिन्न गांवों में अपनी ध्याणियों के घर पहुंच रही है और भक्तों को दर्शन दे रही है। बृहस्पतिवार सुबह सिरोली गांव में पुजारी वंशी प्रसाद सेमवाल ने सोमेश्वर देवता की पूजा की। शक्ति पूजा के बाद डोली ने भक्तों को दर्शन दिए। इस मौके पर अवतारी पुरुष संतोष राणा, दिवारा समिति के अध्यक्ष रघुनाथ सिंह राणा, बाल सिंह पंवार, अरुण राणा, हरीश राणा, रघुवीर रावत, आलम सिंह नेगी आदि मौजूद रहे। शुक्रवार को यात्रा रात्रि प्रवास के लिए डोली ग्वाड़ गांव पहुंचेगी। इधर, सगर गांव की मां चंडिका देवी की दिवारा यात्रा देवर-खडोरा क्षेत्र में पहुंच गई है। संवाद
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।