{"_id":"6a3d3d07c1c2fac8be03b808","slug":"video-upon-arriving-in-almora-madan-bisht-launched-an-attack-on-the-government-2026-06-25","type":"video","status":"publish","title_hn":"Video: अल्मोड़ा पहुंचे मदन बिष्ट ने सरकार पर साधा हमला","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Video: अल्मोड़ा पहुंचे मदन बिष्ट ने सरकार पर साधा हमला
अल्मोड़ा। द्वाराहाट के विधायक मदन सिंह बिष्ट ने जल जीवन मिशन के क्रियान्वयन पर गंभीर सवाल उठाए। उन्होंने आरोप लगाया कि योजना के तहत कई स्थानों पर नल तो लगा दिए गए हैं, लेकिन लोगों को पानी नहीं मिल रहा है। उन्होंने कहा कि करोड़ों रुपये खर्च होने के बावजूद ग्रामीण क्षेत्रों में पेयजल की समस्या बनी हुई है, जिसकी निष्पक्ष जांच होनी चाहिए।
बृहस्पतिवार को अल्मोड़ा में प्रेस वार्ता कर मदन बिष्ट ने आरोप लगाया कि जिले के कुछ बड़े अधिकारी निष्पक्षता से काम करने के बजाय भाजपा के एजेंट की तरह काम कर रहे हैं। वहीं उन्होंने कहा कि आज जनता बेरोजगारी, महंगाई और सरकार की नीतियों से परेशान है। कांग्रेस इन सभी मुद्दों को लेकर जनता के बीच जाएगी और आगामी विधानसभा चुनाव में सरकार को जवाब देगी। उन्होंने कहा कि जिस प्रकार सरकार चुनावी तैयारियों में जुटी हुई है, उससे संकेत मिलते हैं कि विधानसभा चुनाव निर्धारित समय से पहले इसी वर्ष नवंबर-दिसंबर तक कराए जा सकते हैं। कांग्रेस इस बार भाजपा सरकार को सत्ता से उखाड़ फेंकेगी। इनकी नाकामियों को जनता के बीच लेकर जाएंगे।
बहुद्देशीय शिविर पर हुए विवाद पर बोले
द्वाराहाट में हाल ही में बहुद्देशीय शिविर के दौरान हुए विवाद पर बोलते हुए विधायक ने कहा कि उन्होंने शिविर में भाजपा मंडल अध्यक्ष को मंच पर बुलाने का विरोध किया था, जिसके बाद विवाद की स्थिति उत्पन्न हुई। उनका कहना था कि सरकारी कार्यक्रमों को राजनीतिक मंच नहीं बनाया जाना चाहिए।
पीएम मोदी पर टिप्पणी मामले पर दी सफाई
प्रधानमंत्री को लेकर सोशल मीडिया पर वायरल टिप्पणी के मामले में मदन बिष्ट ने कहा कि उनसे जोड़कर कई बातें प्रचारित की जा रही हैं। उन्होंने कहा कि आज एआई का दौर है और किसी को भी किसी भी रूप में प्रस्तुत किया जा सकता है। उन्होंने कहा कि जो बातें सामने आ रही हैं, वे जनता की प्रतिक्रियाएं हैं। वह तो प्रधानमंत्री का पूरा नाम तक नहीं जानते।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।