{"_id":"6af7e9381a544cb51b0ed8e9","slug":"chhote-lal-who-coached-mary-kom-to-gold-medal-receives-dronacharya-award-in-varanasi-2026-11-14","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"सम्मान: मैरीकॉम को गोल्ड जिताने वाले छोटे लाल को द्रोणाचार्य अवॉर्ड, पहाड़ी गांव से दिल्ली तक गूंजा नाम","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सम्मान: मैरीकॉम को गोल्ड जिताने वाले छोटे लाल को द्रोणाचार्य अवॉर्ड, पहाड़ी गांव से दिल्ली तक गूंजा नाम
Sat, 14 Nov 2026 10:23 AM IST
Pragati Chand
अमर उजाला नेटवर्क, वाराणसी।
अमर उजाला नेटवर्क, वाराणसी।
Published by: Pragati Chand
Updated Sat, 14 Nov 2026 10:23 AM IST
सार
पहाड़ी गांव के छोटे लाल यादव को द्रोणाचार्य अवॉर्ड से सम्मानित किया गया। अंतरराष्ट्रीय मुक्केबाज मैरीकॉम समेत छह मुक्केबाजों को प्रशिक्षण दिया। छोटे लाल यादव ने 12 साल की उम्र से ही मुक्केबाजी में नाम रोशन किया।
विज्ञापन
राष्ट्रपति से अवॉर्ड लेते छोटे लाल
- फोटो : स्वयं
विस्तार
सेना में कार्यरत मुक्केबाजी कोच छोटे लाल यादव को शुक्रवार को दिल्ली में द्रोणाचार्य अवॉर्ड से सम्मानित किया गया। पहाड़ी गांव निवासी छोटे लाल यादव ने मुक्केबाजी में पदक विजेता खिलाड़ियों की बढ़ी फौज खड़ी की है। इस बार एशियाई खेलों में स्वर्ण पदक जीतने वाली महिला मुक्केबाजों में से छह ने काशी के छोटे लाल से प्रशिक्षण लिया है।
विज्ञापन
पहाड़ी गांव के छोटे लाल यादव अंतरराष्ट्रीय मुक्केबाज मैरीकॉम के कोच रहे हैं। उनकी देखरेख में ही मैरीकॉम ने छह गोल्ड मेडल जीते थे। कॉमनवेल्थ गेम्स में सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन करने वाली महिला मुक्केबाजों को भी छोटेलाल यादव ने प्रशिक्षण दिया है। छोटे लाल यादव ने 12 साल की उम्र से ही मुक्केबाजी में नाम रोशन किया।
विज्ञापन
Trending Videos
घर से दूर जाकर खेलने का निर्णय कठिन था
साई सेंटर में चयन के बाद घर से दूर जाकर खेलने का निर्णय बेहद कठिन था। पिता राधाकृष्ण यादव घर से दूर जाकर खेलों के प्रशिक्षण के खिलाफ थे। मां के समझाने के बाद वे अपने साथ पुणे लेकर गए थे। छोटे लाल यादव ने बताया कि उन्होंने अंतरराष्ट्रीय खिलाड़ी जैसमिन, साक्षी, अरुंधति और प्रीति को भी प्रशिक्षण दिया। जैसमिन, साक्षी और अरुंधति पहले बैच की थीं और इस बार गोल्डन पंच लगाने में कामयाब रही हैं।