{"_id":"6a7067fd2c944bb0f9011748","slug":"video-pilgrims-car-rams-into-parked-truck-two-dead-three-injured-2026-08-03","type":"video","status":"publish","title_hn":"श्रद्धालुओं की कार खड़े ट्रक में घुसी, दो की मौत; तीन घायल;VIDEO","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
श्रद्धालुओं की कार खड़े ट्रक में घुसी, दो की मौत; तीन घायल;VIDEO
सुभाष गुप्ता
Updated Mon, 03 Aug 2026 03:35 PM IST
Link Copied
वाराणसी-जौनपुर हाईवे पर बक्सा थाना क्षेत्र के कुल्हनामऊ गांव के पास नेता ढाबा के सामने सोमवार भोर में हुए भीषण सड़क हादसे में काशी विश्वनाथ के दर्शन कर लौट रहे श्रद्धालुओं की कार सड़क किनारे खड़े ट्रक में पीछे से जा घुसी। हादसे में दो श्रद्धालुओं की मौत हो गई, जबकि तीन अन्य गंभीर रूप से घायल हो गए। वैगनआर कार में सवार सभी पांच श्रद्धालु उन्नाव जिले के कोतवाली क्षेत्र स्थित विकास कॉलोनी के निवासी थे और वाराणसी में काशी विश्वनाथ मंदिर में दर्शन-पूजन कर अपने घर लौट रहे थे। कुल्हनामऊ गांव के पास हाईवे पर सड़क किनारे खड़े ट्रक से कार पीछे से टकरा गई। टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि कार ट्रक में फंस गई और उसके परखच्चे उड़ गए। हादसे में अनिल शुक्ला और अखिलेश शुक्ला, निवासी विकास कॉलोनी, कोतवाली उन्नाव, की मौत हो गई। जबकि शोभित शुक्ला, संदीप मिश्रा और शोभित श्रीवास्तव, निवासी विकास कॉलोनी, कोतवाली उन्नाव, गंभीर रूप से घायल हो गए। सूचना पर पहुंची बक्सा पुलिस ने स्थानीय लोगों की मदद से सभी को बाहर निकालकर जिला अस्पताल भिजवाया, जहां घायलों का उपचार चल रहा है।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।