{"_id":"6ac71153401dd9ae9705e480","slug":"video-video-saltanapara-lrapara-galkada-ma-vachhata-aarapa-ka-mathabhaugdha-ma-lga-gal-satha-bhaga-nakal-2026-10-08","type":"video","status":"publish","title_hn":"VIDEO: सुल्तानपुर: लोरपुर गोलीकांड में वांछित आरोपी को मुठभेड़ में लगी गोली, साथी भाग निकला","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
VIDEO: सुल्तानपुर: लोरपुर गोलीकांड में वांछित आरोपी को मुठभेड़ में लगी गोली, साथी भाग निकला
सुल्तानपुर के अखंडनगर के लोरपुर में सोमवार दोपहर करीब 1:40 बजे हुई फायरिंग के मामले में वांछित आरोपी की तलाश में जुटी अखंडनगर पुलिस की बुधवार देर रात कुंदा भैरवपुर के पास बदमाशों से मुठभेड़ हो गई। पुलिस के रोकने पर बाइक सवार बदमाश ने फायरिंग कर दी। जवाबी कार्रवाई में मुकेश कुमार वर्मा उर्फ मुन्ना वर्मा के पैर में गोली लगी, जबकि उसका साथी बाइक छोड़कर भाग निकला।
मुकेश मोतिगरपुर थाना क्षेत्र के गोदलपुर गांव का रहने वाला है। पुलिस ने उसे सीएचसी अखंडनगर पहुंचाया, जहां प्राथमिक उपचार के बाद मेडिकल कॉलेज रेफर कर दिया गया। सीओ कादीपुर विनय गौतम ने अस्पताल पहुंचकर जानकारी ली।
सीओ ने बताया कि कुंदा भैरवपुर गांव के पास पूर्वांचल एक्सप्रेसवे अंडरपास पर चेकिंग के दौरान नेमपुर की ओर से बाइक सवार दो युवक आए थे। रोकने पर एक ने पुलिस पर गोली चला दी। जवाबी कार्रवाई में मुकेश घायल हुआ। पूछताछ में उसने सोमवार को लोरपुर में पुराने विवाद के बाद हुई फायरिंग में साथियों के साथ शामिल होने की बात कही। थाना प्रभारी धीरेंद्र कुमार वर्मा ने बताया कि भागे आरोपी की तलाश जारी है।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।