फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
विज्ञापन
Hindi News ›   Video ›   Uttar Pradesh ›   Sitapur News ›   VIDEO: सीतापुर: आग लगने से 10 वर्षीय बच्चे की जलकर मौत, मां और बहन गंभीर रूप से झुलसी

VIDEO: सीतापुर: आग लगने से 10 वर्षीय बच्चे की जलकर मौत, मां और बहन गंभीर रूप से झुलसी

Sun, 13 Sep 2026 11:03 AM IST
Ishwar Ashish Bhartiya Ishwar Ashish Bhartiya
Updated Sun, 13 Sep 2026 11:03 AM IST
VIDEO: सीतापुर: आग लगने से 10 वर्षीय बच्चे की जलकर मौत, मां और बहन गंभीर रूप से झुलसी
मिश्रिख कोतवाली क्षेत्र के ग्राम गोपालपुर में रविवार सुबह शॉर्ट सर्किट से एक मकान में भीषण आग लग गई। हादसे में 10 वर्षीय मासूम की जलकर मौके पर ही मौत हो गई, जबकि मां और बहन गंभीर रूप से झुलस गईं। घटना से गांव में हड़कंप मच गया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने घायलों को अपने वाहन से सीएचसी पहुंचाया, जहां से प्राथमिक उपचार के बाद दोनों को जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया। प्रशासनिक और पुलिस अधिकारियों ने मौके पर पहुंचकर जांच-पड़ताल शुरू कर दी है। ग्राम गोपालपुर निवासी कमलेश मौर्य रविवार सुबह करीब 6 बजे अपने बड़े बेटे के साथ घर के बाहर किराने व पेट्रोल-डीजल की दुकान लगाने में व्यस्त थे। घर के अंदर पत्नी गोरी (40) चाय बना रही थीं। पुत्री काजल (17) नहाने की तैयारी में थी और छोटा पुत्र कृष्ण उर्फ कन्हैया (10) सो रहा था। ग्रामीणों व पड़ोसी गुड्डू के अनुसार सुबह अचानक बिजली के मीटर में तेज धमाके के साथ शॉर्ट सर्किट हुआ। देखते ही देखते जलते हुए बिजली के तार घर के अंदर तक फैल गए। दरवाजा अंदर से बंद होने और घर में रखे कपड़े व प्लास्टिक के सामान में आग लगने से विकराल स्थिति पैदा हो गई। ग्रामीणों ने बताया कि घर के भीतर केन में पेट्रोल व डीजल भी रखा हुआ था, जिसने आग को और भड़का दिया। इस खौफनाक हादसे में बिस्तर पर सो रहे मासूम कृष्ण उर्फ कन्हैया की मौके पर ही झुलसकर मौत हो गई, जबकि उसे बचाने में मां गोरी और बहन काजल गंभीर रूप से झुलस गईं। बिजली विभाग और एंबुलेंस पर लापरवाही का आरोप हादसे के बाद आक्रोशित ग्रामीणों का कहना है कि घटना की तत्काल सूचना बिजली विभाग और एंबुलेंस को दी गई थी। आरोप है कि बार-बार फोन करने के बावजूद बिजली कर्मचारियों ने समय पर लाइन नहीं काटी और एंबुलेंस भी काफी देर तक नहीं पहुंची। पुलिस वाहन से घायलों को भेजा गया अस्पताल घटना की जानकारी मिलते ही मिश्रिख इंस्पेक्टर प्रदीप कुमार सिंह पीआरबी टीम के साथ मौके पर पहुंचे। स्थिति की गंभीरता को देखते हुए इंस्पेक्टर ने बिना एंबुलेंस का इंतजार किए दोनों झुलसी महिलाओं को अपने पुलिस वाहन से तत्काल मिश्रिख सीएचसी पहुंचाया। डॉक्टरों ने दोनों की हालत नाजुक देखते हुए उन्हें जिला अस्पताल सीतापुर रेफर कर दिया। एसडीएम दीपक कुमार गुप्ता, एडिशनल एसपी दुर्गेश सिंह और महोली सीओ नागेंद्र चौबे ने भी मौके पर पहुंचकर स्थिति का जायजा लिया। अधिकारियों का कहना है कि पूरे मामले की गहनता से जांच की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

Recommended

40 साल पुराने चकरोड विवाद पर प्रशासन की कार्रवाई, दो घंटे चली पैमाइश; VIDEO

13 Sep 2026

स्वस्थ जीवनशैली के महत्व को सरल और रोचक ढंग से प्रस्तुत किया, VIDEO

13 Sep 2026

24 लाख मामले निस्तारित, 11 विवाहित जोड़ों का सुलह; VIDEO

13 Sep 2026

जेडीयू के मंडलीय कार्यकता सम्मेलन में नीतीश कुमार के कार्यों कि हुई सराहना, VIDEO

13 Sep 2026

गाजीपुर में अनुपस्थित शिक्षकों से स्पष्टीकरण मांगा, VIDEO

13 Sep 2026
विज्ञापन

डेढ़ लाख नगदी व बेटे की शादी के लिए बनवाए गए आभूषण पर चोरों ने किया हाथ साफ, VIDEO

12 Sep 2026

मिर्जापुर में राष्ट्रीय लोक अदालत का शुभारंभ, VIDEO

12 Sep 2026
विज्ञापन

मिर्जापुर में श्रीकृष्ण जन्मभूमि मुक्ति विजय यात्रा निकाली, VIDEO

12 Sep 2026

ओपीडी में ताला बंद कर अनिश्चित कालीन हड़ताल पर बैठे बीएचएमएस के इंटर्न व छात्र, VIDEO

12 Sep 2026

कानपुर: मिशन शक्ति 5.0 के तहत पुलिस ने निकाली फियरलेस नाइट वॉक रैली

12 Sep 2026

VIDEO: कैंटर सवारों ने बाइक सवारों को पीटा, रुपये छीनने का आरोप

12 Sep 2026

VIDEO: ट्रक की टक्कर से बाइक सवार महिला की मौत, पति घायल

12 Sep 2026

VIDEO: पत्नी को बचाने आए पति पर कुल्हाड़ी से हमला

12 Sep 2026

VIDEO: ढाबा संचालक के भतीजे से मांगी चौथ, आरोपी अदालत में तलब

12 Sep 2026

VIDEO: फिल्मी स्टाइल में बस रुकवाकर चालक को पीटा, प्राथमिकी दर्ज

12 Sep 2026

VIDEO: संदिग्ध परिस्थिति में फंदे पर लटकी मिली विवाहिता, दो बच्चों के सिर से उठा मां का साया

12 Sep 2026

VIDEO: तेंदुए का हल्ला मचा, लकड़बग्घे ने मार दी बकरी

12 Sep 2026

VIDEO: अपार्टमेंट में बुलाकर की छेड़खानी, भेजा गया जेल

12 Sep 2026

VIDEO: घर में घुसकर विवाहिता से अभद्रता, प्राथमिकी दर्ज

12 Sep 2026

VIDEO: टावर में चढ़े युवक को मेडिकल के बाद पुलिस ने भेजा घर

12 Sep 2026

VIDEO: सड़क हादसे में बाइक सवार हुआ घायल, कैंटर चालक पर प्राथमिकी

12 Sep 2026

फरीदाबाद सेक्टर-81 स्थित पुरी आनंद विलास सोसाइटी में टावर 4 की दूसरी मंजिल में लगी आग

12 Sep 2026

फरीदाबाद में हुए स्वाइन फ्लू के 18 और डेंगू के कुल 13 मामले

12 Sep 2026

फरीदाबाद में ग्रामीण क्षेत्रों में मोबाइल एक्स-रे वैन से होगी टीबी की जांच

12 Sep 2026

जानिए किसने डिजाइन किया ब्रिक्स सम्मेलन का लोगो

12 Sep 2026

फरीदाबाद के सेक्टर 11 में उद्योगों की जरूरतों पर आयोजित कार्यक्रम

12 Sep 2026

जेएनयू में छात्रों को कोर्स जोड़ने का फिर से मौका

12 Sep 2026

क्षेत्रीय अध्यक्ष रामकिशोर साहू बोले- विवाद करने वालों के बारे में तय करेगा संगठन

12 Sep 2026

हाथरस राष्ट्रीय लोक अदालत में 79510 वादों का निस्तारण

12 Sep 2026

थाना समाधान दिवस पर हाथरस में जिलाधिकारी ने सुनी जनसमस्याएं

12 Sep 2026
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed