{"_id":"6adec9987d147360d306be8b","slug":"video-two-people-on-morning-walk-died-after-being-hit-by-speeding-vehicle-in-sitapur-prd-jawan-injured-2026-10-26","type":"video","status":"publish","title_hn":"सीतापुर में तेज रफ्तार वाहन की टक्कर से मॉर्निंग वॉक पर निकले दो लोगों की मौत, पीआरडी जवान घायल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सीतापुर में तेज रफ्तार वाहन की टक्कर से मॉर्निंग वॉक पर निकले दो लोगों की मौत, पीआरडी जवान घायल
यूपी के सीतापुर में सोमवार सुबह तेज रफ्तार वाहन की टक्कर से मॉर्निंग वॉक से घर लौट रहे दो लोगों की मौत हो गई। जबकि, साइकिल से घर लौट रहा पीआरडी जवान गंभीर रूप से घायल हो गया। हादसे के बाद आरोपी चालक वाहन लेकर फरार हो गया।
हादसा बिसवां कोतवाली क्षेत्र के ग्राम खानपुर सादात के निकट लहरपुर-बिसवां मार्ग पर हुआ। बताया गया कि बरेती जलालपुर गांव निवासी पीआरडी जवान रामस्वरूप (50) पुत्र छविनाथ सोमवार को नगर के जोशी टोला में जागरण की ड्यूटी करने के बाद साइकिल से घर लौट रहे थे। रास्ते में अज्ञात वाहन ने पीछे से आ रहे उनकी साइकिल में टक्कर मार दी। इससे वह सड़क पर गिरकर घायल हो गए।
इसके बाद वाहन ने मॉर्निंग वॉक करके घर लौट रहे राकेश वर्मा (62) पुत्र संतराम निवासी रघुनाथपुर और रमेश चंद्र अवस्थी (68) पुत्र श्याम बिहारी निवासी टांडा खुर्द, हाल निवासी अंबर सराय, को भी टक्कर मार दी।
सूचना पर पहुंची पुलिस ने एंबुलेंस की मदद से तीनों को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पहुंचाया। वहां चिकित्सकों ने राकेश वर्मा और रमेश चंद्र अवस्थी को मृत घोषित कर दिया। घायल पीआरडी जवान का उपचार किया गया। पुलिस ने दोनों शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।
कोतवाली प्रभारी अरविंद सिंह ने बताया कि सीसीटीवी फुटेज की मदद से दुर्घटना में शामिल अज्ञात वाहन की तलाश की जा रही है।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।