{"_id":"6ab5f64314d7f5cdb100f570","slug":"video-satapara-ma-lgatara-brasha-sa-chhapapara-sahata-gara-kacaca-thavara-malb-ma-thabkara-yavaka-ka-mata-2026-09-25","type":"video","status":"publish","title_hn":"सीतापुर में लगातार बारिश से छप्पर सहित गिरी कच्ची दीवार, मलबे में दबकर युवक की मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सीतापुर में लगातार बारिश से छप्पर सहित गिरी कच्ची दीवार, मलबे में दबकर युवक की मौत
यूपी के सीतापुर में देर रात से हो रही लगातार मूसलाधार बारिश और तेज आंधी से शुक्रवार सुबह एक कच्ची दीवार गिर गई। मलबे में युवक की मौत हो गई। घटना से परिजनों में चीख-पुकार मच गई। शोर सुनकर गांव के लोग भी एकत्र हो गए। वह परेशान परिजनों को ढांढस बंधाते रहे।
घटना इमलिया सुल्तानपुर क्षेत्र के नौवा महमूदपुर गांव की है। यहां सुबह करीब 7 बजे बांके बिहारी (35) के घर की कच्ची दीवार गिर छप्पर के साथ गई। वह मलबे में दब गए। तेज आवाज सुनकर पहुंचे घरवाले और ग्रामीणों ने उन्हें निकालकर सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र, ऐलिया पहुंचाया। वहां जांच के बाद डॉक्टर ने उन्हें मृत घोषित कर दिया।
सीएचसी में मौजूद चिकित्सक डॉ. सुधीर पांडेय ने जांच के बाद बांके बिहारी के मृत होने की पुष्टि की। ग्रामीणों के अनुसार, बारिश और आंधी से क्षेत्र में कई जगह नुकसान हुआ है।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।