{"_id":"694f95158a5a9394b20a32f7","slug":"video-video-kahara-ma-takaraii-tha-dabl-dakara-bsa-10-ghayal-tana-ka-halta-najaka-2025-12-27","type":"video","status":"publish","title_hn":"VIDEO: कोहरे में टकराईं दो डबल डेकर बस, 10 घायल, तीन की हालत नाजुक","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
VIDEO: कोहरे में टकराईं दो डबल डेकर बस, 10 घायल, तीन की हालत नाजुक
बौद्ध परिपथ पर कटरा बाईपास के पास शनिवार की सुबह लगभग सात बजे कोहरे के चलते दो डबल डेकर बसें आपस में टकरा गईं। हादसे में दोनों बसों के चालक सहित 10 लोग घायल हो गए। सभी को सीएचसी इकौना ले जाया गया, जहां दो चालक व एक यात्री की हालत गंभीर देख चिकित्सकों ने उन्हें मेडिकल कॉलेज बहराइच रेफर कर दिया। वहीं, मामूली रूप से चोटिल सात यात्रियों को इलाज के बाद दूसरी बस से उनके घर नेपाल भेजवाया गया।
पंजाब के प्रभु रोड निवासी हैप्पी सिंह(35) डबल डेकर बस चलाते हैं और शनिवार की सुबह वो नेपाल के 29 यात्रियों को लेकर इकौना के रास्ते नेपाल बार्डर बढ़नी जा रहे थे। इस दौरान बौद्ध परिपथ पर कटरा बाईपास के पास कोहरे के चलते सामने से आ रही दूसरी डबल डेकर बस से उनके बस की भिडंत हो गई। टक्कर इतनी जोरदार थी कि दोनों बसों के परखच्चे उड़ गए और मौके पर चीख पुकार मच गई। हादसे में हैप्पी सिंह, उनकी बस में सवार नेपाल के कृष्णानगर निवासी संत बहादुर(40) व दूसरी बस के चालक राजस्थान के राजकोट निवासी राम सिंह(55) गंभीर रूप से घायल हो गए। स्थानीय राहगीरों ने एंबुलेंस की मदद से सभी घायलों को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र इकौना पहुंचाया। जहां तीनों की हालत गंभीर देख चिकित्सकों ने उन्हें मेडिकल काॅलेज बहराइच रेफर कर दिया।
सात यात्रियों को मामूली चोट, भेजे गए घर
हादसे में हैप्पी सिंह की बस में सवार नेपाल के कृष्णानगर निवासी रुद्र बहादुर(30), धनीराम (34), भानू शर्मा(61), शांति देवी(55), मधु माया(51), संनीता (47) व शेर बहादुर(34) भी घायल हो गए। सभी को सीएचसी इकौना ले जाया गया। जहां उनका प्राथमिक इलाज कर चिकित्सकों ने उन्हें घर भेज दिया। थाना प्रभारी लाल साहब सिंह ने बताया कि बस में सवार सभी नेपाली नागरिकों को दूसरी बस से उनके घर भेजवा दिया है। साथ ही दुर्घटनाग्रस्त बसों को हाईवे से हटवाकर यातायात व्यवस्था चालू करवा दी है।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।