फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shravasti News ›   Markets are buzzing with activity on the occasion of Karva Chauth

Shravasti News: करवा चौथ को लेकर बाजारों में बढ़ी रौनक

Mon, 26 Oct 2026 11:59 PM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, श्रावस्ती
संवाद न्यूज एजेंसी, श्रावस्ती Updated Mon, 26 Oct 2026 11:59 PM IST
विज्ञापन
Markets are buzzing with activity on the occasion of Karva Chauth
श्रावस्ती। करवा चौथ को लेकर बाजारों में चहल-पहल बढ़ गई है। सोमवार को दुकानों पर महिलाओं ने करवा, छलनी, पूजा की थाली और रंग-बिरंगी चूड़ियों की खरीदारी की। त्योहार 29 अक्तूबर को मनाया जाएगा। इस दिन सुहागिन महिलाएं पति की दीर्घायु के लिए निर्जला व्रत रखकर चंद्रमा को अर्घ्य देने के बाद व्रत खोलेंगी। दुकानदार अनिल गुप्ता ने बताया कि इस बार पूजा की थालियों को कपड़े के गोटे से सजाया गया है। वहीं, कारोबारी राजेश गुप्ता के अनुसार, फूल का करवा इस बार 1000 से 1100 रुपये प्रति किलो बिक रहा है, जबकि पिछले वर्ष इसकी कीमत 800 से 900 रुपये थी। बर्तनों के दाम में भी 40 से 50 रुपये तक की बढ़ोतरी हुई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed