{"_id":"6ac52c8e83e251bdb70fbd82","slug":"video-nrmu-protests-against-outsourcing-in-the-railways-in-shahjahanpur-2026-10-06","type":"video","status":"publish","title_hn":"शाहजहांपुर: रेलवे में आउटसोर्सिंग के विरोध में नरमू का प्रदर्शन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
शाहजहांपुर: रेलवे में आउटसोर्सिंग के विरोध में नरमू का प्रदर्शन
शाहजहांपुर में ऑल इंडिया रेलवे मेंस फेडरेशन के आह्वान पर भारतीय रेल में आउटसोर्सिंग के खिलाफ चलाए जा रहे राष्ट्रव्यापी प्रदर्शन के तहत नरमू के पदाधिकारियों ने जोरदार प्रदर्शन किया। इस दौरान आउटसोर्सिंग और निजीकरण के खिलाफ नारेबाजी कर विरोध जताया गया।
रेलवे स्टेशन पर हुए प्रदर्शन का नेतृत्व सहायक मंडल मंत्री नरेंद्र कुमार त्यागी ने किया। उन्होंने कहा कि भारतीय रेल केवल नौकरी नहीं, बल्कि देश की जीवनरेखा और लाखों परिवारों की उम्मीदों का आधार है। आउटसोर्सिंग और निजीकरण का विस्तार होने से इसका असर केवल रेल कर्मचारियों तक सीमित नहीं रहेगा, बल्कि यात्रियों की सुरक्षा, रेल संरक्षा और युवाओं के स्थायी रोजगार के अवसर भी प्रभावित होंगे। शाखा सचिव शिव कुमार सक्सेना, यतेंद्र त्रिवेदी, जितेंद्र कुमार, चंदा, दिनकर, अनुराग, आशीष, इंतजार, राजकुमार, रवि बाजपेयी आदि मौजूद रहे।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।