{"_id":"6ac55ae20d4820649b051cf0","slug":"ramlila-shri-ganesh-puja-to-be-held-at-khirnibagh-on-the-8th-and-at-ocf-on-the-9th-shahjahanpur-news-c-122-1-sbly1042-186717-2026-10-07","type":"story","status":"publish","title_hn":"रामलीला : आठ को खिरनीबाग और नौ को ओसीएफ में होगा श्री गणेश पूजन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
रामलीला : आठ को खिरनीबाग और नौ को ओसीएफ में होगा श्री गणेश पूजन
विज्ञापन
शाहजहांपुर में ओसीएफ रामलीला में पुतले के ढांचे तैयार करते कारीगर। संवाद
शाहजहांपुर। खिरनीबाग रामलीला का आठ अक्तूबर से श्री गणेश शोभायात्रा के साथ शुभारंभ होगा। शोभायात्रा में रथ, लिल्ली घोड़ी आकर्षण का केंद्र रहेंगे। रामलीला को देखते हुए जीआईसी खेल मैदान को दुरुस्त कराया जा रहा है।
रामलीला महोत्सव का विधिवत शुभारंभ बृहस्पतिवार को गांधीगंज से निकलने वाली श्री गणेश शोभायात्रा के साथ होगा। शाम चार बजे केरूगंज स्थित श्री नृसिंह भगवान मंदिर से शोभायात्रा निकाली जाएगी। यह विभिन्न मार्गों से होते हुए रामलीला मैदान पहुंचेगी। यहां हवन और मंच पूजन के साथ रामलीला महोत्सव का शुभारंभ किया जाएगा। शोभायात्रा को भव्य बनाने के लिए एटा, मैनपुरी और छिबरामऊ से विशेष रूप से रथ मंगाए गए हैं। समिति के संरक्षक वित्त मंत्री सुरेश खन्ना ने सभी से शोभायात्रा में शामिल होने की अपील की है।
रामलीला मैदान में मेले की तैयारियां भी तेज हो गई हैं। मैदान की सफाई और समतलीकरण के बाद रंग-रोगन का काम कराया जा रहा है। दुकानों और विभिन्न प्रकार के झूलों को लगाने का काम शुरू हो चुका है। नगर आयुक्त सौम्या गुरुरानी समेत निगम के कई अफसरों ने रामलीला मैदान का जायजा लिया। एसपी सौरभ दीक्षित ने ओसीएफ मैदान का निरीक्षण कर सुरक्षा का रोडमैप देखा।
विज्ञापन
-
नए संवाद और भावनात्मक प्रस्तुतियां बढ़ाएंगी रामलीला का आकर्षण
रामलीला मंचन को लेकर नव चेतना कला परिषद के कलाकार पूर्वाभ्यास में विभिन्न प्रसंगों को अंतिम रूप देने में जुटे हैं। इस बार पारंपरिक प्रसंगों के साथ नए संवाद, भावनात्मक प्रस्तुतियां और नए विचार भी शामिल किए गए हैं। परिषद के अध्यक्ष मनोज पटेल ने बताया कि इस बार कलाकारों के लिए नई और आकर्षक पोशाकें तैयार कराई गई हैं। मंच सज्जा का काम भी व्यवस्था समितियों की ओर से उनके मार्गदर्शन में कराया जा रहा है। निर्देशक अनिल शर्मा ने बताया कि पारंपरिक प्रसंगों के साथ नए संवाद और भावनात्मक प्रस्तुतियां जोड़ी गई हैं।
--
फोटो 26
ओसीएफ रामलीला : मेले की तैयारियां तेज, सजने लगे झूले और दुकानें
शाहजहांपुर। नौ अक्तूबर से शुरू होने वाली ओसीएफ रामलीला मैदान मेले में दुकाने सजने लगी हैं। बच्चों के मनोरंजन के लिए विभिन्न तरह के झूले लगाए जा रहे हैं। यहां रावण, मेघनाद और कुंभकरण के पुतलों का ढांचा तैयार करने में कारीगर जुटे हुए हैं। मेले में दुकानों और झूलों के लगने से रौनक बढ़ने लगी है। संवाद