{"_id":"6b01096cf546b3dc30042b4a","slug":"video-district-president-and-former-candidate-had-an-altercation-in-front-of-the-congress-state-president-2026-11-21","type":"video","status":"publish","title_hn":"शाहजहांपुर: कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष के सामने जिलाध्यक्ष और पूर्व प्रत्याशी में कहासुनी, मची अफरातफरी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
शाहजहांपुर: कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष के सामने जिलाध्यक्ष और पूर्व प्रत्याशी में कहासुनी, मची अफरातफरी
Mukesh Kumar
Updated Sat, 21 Nov 2026 08:31 AM IST
Link Copied
शाहजहांपुर में कांग्रेस की संवाद रैली के दौरान जिलाध्यक्ष रजनीश गुप्ता और कटरा विधानसभा क्षेत्र से पूर्व प्रत्याशी मुन्ना नवादा के बीच नोकझोंक हो गई। प्रदेश अध्यक्ष आराधना मिश्रा मोना के सामने हुए इस घटनाक्रम से कुछ देर के लिए कार्यक्रम स्थल पर अफरा-तफरी का माहौल बन गया। हालांकि, अन्य नेताओं के हस्तक्षेप के बाद मामला शांत हो गया। बताया गया कि मुन्ना नवादा ने मंच पर प्रदेश अध्यक्ष के सामने बैठने के लिए कुर्सी नहीं मिलने की शिकायत की। इस पर जिलाध्यक्ष रजनीश गुप्ता और उनके बीच कहासुनी हो गई। उस समय जिलाध्यक्ष ने मामला शांत करा दिया, लेकिन बाद में माइक पर संबोधन के लिए जिलाध्यक्ष पहुंचे। तभी मुन्ना नवादा ने फिर अपनी बात दोहराई। इस पर जिलाध्यक्ष नाराज हो गए और दोनों के बीच फिर तीखी बहस होने लगी। कुछ देर तक माहौल गर्म रहा। बाद में अन्य नेताओं ने हस्तक्षेप कर दोनों को शांत कराया। वहीं, जिला महासचिव गौरव त्रिपाठी ने कहा कि मुन्ना नवादा विधानसभा चुनाव के बाद पार्टी कार्यालय नहीं आए थे और अब रैली में भाषण देना चाहते थे।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।