{"_id":"6ab9f0b098619e5a5a0b83b3","slug":"video-villagers-were-gripped-by-panic-after-crocodile-was-spotted-in-orchard-in-raebareli-2026-09-28","type":"video","status":"publish","title_hn":"रायबरेली में बाग में मगरमच्छ दिखने से ग्रामीणों में दहशत, वन विभाग की टीम ने रेस्क्यू कर पकड़ा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
रायबरेली में बाग में मगरमच्छ दिखने से ग्रामीणों में दहशत, वन विभाग की टीम ने रेस्क्यू कर पकड़ा
रायबरेली में जगतपुर क्षेत्र के जढ़ैया मजरे कल्याणपुर सुरजई गांव के बाहर सोमवार सुबह बाग में मगरमच्छ दिखाई देने से ग्रामीणों में दहशत फैल गई। मगरमच्छ को देखने के लिए मौके पर ग्रामीणों की भीड़ जुट गई। ग्रामीणों ने मामले की सूचना पुलिस को दी। पुलिस की सूचना पर पहुंची वन विभाग की टीम ने रेस्क्यू कर मगरमच्छ को पकड़ लिया और अपने साथ ले गई।
सोमवार सुबह गांव के बाहर बाग में ग्रामीणों ने मगरमच्छ को देखा। इसकी जानकारी होते ही आसपास के लोग मौके पर पहुंचने लगे। कुछ ही देर में वहां ग्रामीणों की भीड़ जमा हो गई। मगरमच्छ के रिहायशी इलाके के पास पहुंचने से लोगों में दहशत का माहौल रहा।
ग्रामीणों ने इसकी सूचना पुलिस को दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने वन विभाग के अधिकारियों को जानकारी दी। इसके बाद फॉरेस्टर दिनेश गौतम और फॉरेस्ट गार्ड आशीष यादव मौके पर पहुंचे। वन विभाग की टीम ने ग्रामीणों की मदद से मगरमच्छ को रस्सी के सहारे काबू किया और सुरक्षित तरीके से रेस्क्यू कर लिया।
फॉरेस्टर दिनेश गौतम ने बताया कि मगरमच्छ को सुरक्षित रेस्क्यू कर लिया गया है। उसे किसी नदी में छोड़ दिया जाएगा। रिहायशी इलाके के पास मगरमच्छ मिलने की घटना पूरे क्षेत्र में चर्चा का विषय बनी हुई है।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।