{"_id":"68c3dc04aeaf7e50d50f0d6a","slug":"video-video-taiita-mamal-para-shakashhaka-na-paratharashana-kara-sapa-janiapana-janayara-haiisakal-shakashhaka-sagha-ka-aahavana-para-uthaii-aavaja-2025-09-12","type":"video","status":"publish","title_hn":"VIDEO: टीईटी मामले पर शिक्षकों ने प्रदर्शन कर सौंपा ज्ञापन, जूनियर हाईस्कूल शिक्षक संघ के आह्वान पर उठाई आवाज","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
VIDEO: टीईटी मामले पर शिक्षकों ने प्रदर्शन कर सौंपा ज्ञापन, जूनियर हाईस्कूल शिक्षक संघ के आह्वान पर उठाई आवाज
शिक्षक पात्रता परीक्षा (टीईटी) की अनिवार्यता लागू किए जाने के बाद से इसका विरोध तेज हो गया है। इस मुद्दे पर बृहस्पतिवार को उत्तर प्रदेशीय जूनियर हाईस्कूल शिक्षक संघ के बैनर तले शिक्षकों ने जोरदार प्रदर्शन किया। विकास भवन में प्रदर्शन के बाद कलेक्ट्रेट में प्रधानमंत्री को संबोधित ज्ञापन सौंपा, जिसके जरिए कानून में संशोधन की मांग उठाई गई। उधर, संगठन के कई पदाधिकारियों ने जिले के दौरे पर आए नेता प्रतिपक्ष एवं सांसद राहुल गांधी से भी मिलकर अपनी बात रखी।
विकास भवन में प्रदर्शन के दौरान जूनियर हाईस्कूल शिक्षक संघ के जिलाध्यक्ष राघवेंद्र यादव ने कहा कि 29 जुलाई 2011 से उत्तर प्रदेश में नई नियुक्तियों के लिए टीईटी अनिवार्य की गई। शिक्षा का अधिकार कानून लागू होने से पहले नियुक्त हुए शिक्षकों की टीईटी की अनिवार्यता को समाप्त किया जाना चाहिए। संरक्षक समर बहादुर सिंह ने कहा कि कोर्ट के आदेश से प्रभावित होने वालों में अधिकतर 50 से 55 वर्ष की आयु वाले शिक्षक शामिल हैं, जो तमाम शारीरिक व्याधियों के बाद भी अपने काम को पूरी लगन और निष्ठा के साथ करने के लिए संघर्षरत हैं। नौकरी में आने के बाद टीईटी की अनिवार्यता को थोंपना उचित नहीं है।
जिला महामंत्री सियाराम सोनकर व जिला कोषाध्यक्ष शिवशरण सिंह ने कहा कि अदालती फैसले के मुताबिक शिक्षकों को टीईटी पास करनी होगी। परीक्षा न देने या फेल होने पर नौकरी चली जाएगी। इसीलिए शिक्षा का अधिकार अधिनियम लागू होने से पहले नियुक्त हुए शिक्षकों को टीईटी से छूट मिलनी चाहिए। प्राथमिक शिक्षक संघ के जिलाध्यक्ष महेंद्र यादव एवं महामंत्री शैलेश यादव ने कहा कि वर्तमान में टीईटी की परीक्षा को लेकर तमाम तकनीकी बाधाएं हैं, जिन्हें दूर करना होगा। पदाधिकारियों ने कहा कि अभी प्रधानमंत्री को ज्ञापन भेजा गया है। इसके बाद 13 से 26 सितंबर तक सांसदों के जरिए मांग पत्र भेजेंगे।
उधर, प्रदर्शन से पहले संगठन के पदाधिकारियों ने राहुल गांधी से भी मुलाकात की। सांसद ने पूरा आश्वासन दिया कि इस मुद्दे को वह जरूर उठाएंगे। इस अवसर पर सीमा कुमारी, इरफान अहमद, शिवसागर पाल, पन्नालाल, शांति अकेला, आशीष तिवारी, गौरव युवराज, लक्ष्मी, हरिकेश यादव, साधना शर्मा, सुनीता सिंह, राकेश पटेल, नीरज, मुकेश, सुनील यादव, शिवकुमार सिंह, लालबहादुर यादव, मेराज अहमद, रविप्रकाश श्रीवास्तव, चंद्र प्रकाश, धर्मेंद्र वर्मा, सुनील मिश्र, शिवेंद्र सिंह, शिव प्रताप मौर्य आदि उपस्थित रहे।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।