{"_id":"6a8835a9a8ebc8d8f402bf1f","slug":"video-video-rayabral-ma-khata-ka-btha-gava-kanara-taka-pahaca-pana-nakal-thabhara-2026-08-21","type":"video","status":"publish","title_hn":"Video: रायबरेली में खेतों के बाद गांव किनारे तक पहुंचा पानी, निकला दूभर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Video: रायबरेली में खेतों के बाद गांव किनारे तक पहुंचा पानी, निकला दूभर
शिवगढ़ ड्रेन उफनाने से लोगों की दुश्वारियां कम नहीं हो रही है। खेतों में पानी भरने के बाद अब कबीरदान व कोडरी गांव किनारे तक पहुंच गया है। गांव की गलियां जलमग्न हैं। इससे आने-जाने में ग्रामीणों को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है।
शारदा सहायक खंड-28 हैदरगढ़ की शिवगढ़ ड्रेन की सफाई में महज खानापूर्ति की गई। इसका खामियाजा किसानों को भुगतना पड़ रहा है। चार दिन पहले ड्रेन का पानी खेतों में भरने से धान की फसल डूब गई थी। इससे किसान संभल नहीं पाए थे कि दो दिन पहले फिर बारिश होने से अब पानी आबादी की तरफ बढ़ने लगा है। हाल यह है कि कबीरदान और कोडरी गांव किनारे तक पानी पहुंच गया है।
ग्रामीण शिवा यादव, जगदीश, सुनील यादव, धर्मराज, बाबूराम कुमार, श्यामलाल, दुर्गा प्रसाद, उमेश कुमार, उमाकांत, अवधेश कुमार, संदीप कुमार ने बताया कि खेतों में पानी भरने के बाद अब गांवों की ओर बढ़ रहा। लोगों को चिंता है कि यदि और बारिश हुई, तो पानी घरों में घुस जाएगा। ग्रामीणों का कहना है कि यदि ड्रेन की ठीक से सफाई कराई गई होती, तो जलभराव की नौबत न आती। गांव के रास्तों में पानी भरने से लोगों को आने-जाने में परेशानी झेलनी पड़ रही है। महराजगंज एसडीएम चंद्र प्रकाश गौतम ने बताया कि राजस्व टीम लगा दी गई है। तहसीलदार ने भी स्थलीय निरीक्षण किया है। जहां-जहां जलभराव है, वहां टीम पहुंच कर हर संभव मदद कर रही है। किसानों की सभी समस्याओं का निस्तारण किया जाएगा।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।