{"_id":"6ad8738300fc0b0b6901d27b","slug":"video-video-rayabral-ma-25-fata-uuca-ravanae-ka-patal-ka-aatashabja-ka-bca-thahana-2026-10-21","type":"video","status":"publish","title_hn":"Video: रायबरेली में 25 फीट ऊंचे रावण के पुतले का आतिशबाजी के बीच दहन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Video: रायबरेली में 25 फीट ऊंचे रावण के पुतले का आतिशबाजी के बीच दहन
कस्बे सहित आसपास के क्षेत्र में मंगलवार को विजयदशमी का पर्व धूमधाम से मनाया गया। लालगंज के रामलीला मैदान में राम-रावण युद्ध का मंचन हुआ। इसके बाद 25 फीट ऊंचे रावण के पुतले का आतिशबाजी के बीच दहन किया गया। पुतला जलते ही मैदान जय श्रीराम के नारों से गूंज उठा। रामलीला कमेटी की ओर से आयोजित कार्यक्रम में कलाकारों ने राम रावण युद्ध का मंचन किया।
रावण के वध के साथ ही बुराई पर अच्छाई की जीत का संदेश दिया। इससे पहले भगवान राम, लक्ष्मण, भरत, शत्रुघ्न और माता सीता की झांकियां नगर भ्रमण पर निकाली गईं। इन्हें देखने के लिए बड़ी संख्या में लोग जुटे। जगह-जगह लोगों ने पुष्प वर्षा कर झंकियों का स्वागत किया। उधर, सेमरपहा गांव में चार दिन से चल रही रामलीला का भी रावण दहन के साथ समापन हुआ। गणेश मंदिर परिसर में परंपरागत मेले का आयोजन किया गया। इसमें आसपास के गांवों से बड़ी संख्या में लोग पहुंचे।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।