{"_id":"6ad86947d7eafa84c3073b0e","slug":"video-chants-of-jai-shri-ram-resonated-in-ramlila-2026-10-21","type":"video","status":"publish","title_hn":"पीलीभीत: रामलीला में गूंजे जय श्रीराम के जयकारे, कहीं कुंभकरण तो कहीं मेघनाद का वध","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पीलीभीत: रामलीला में गूंजे जय श्रीराम के जयकारे, कहीं कुंभकरण तो कहीं मेघनाद का वध
Mukesh Kumar
Updated Wed, 21 Oct 2026 12:57 PM IST
Link Copied
पीलीभीत जिले में चल रहे रामलीला महोत्सव में मंगलवार शाम रामायण के युद्ध प्रसंगों का मंचन देखने के लिए बड़ी संख्या में दर्शक पहुंचे। कहीं भगवान राम ने कुंभकरण का वध किया तो कहीं लक्ष्मण के बाणों से मेघनाद का अंत हुआ। शहर के रामलीला मैदान में मेघनाद वध के बाद पुतला दहन किया गया। युद्ध के दृश्यों, रामचरितमानस की चौपाइयों और कलाकारों के सजीव अभिनय के बीच मैदान जय श्रीराम और लक्ष्मण की जय-जयकार से गूंजते रहे। दर्शक देर तक लीला का आनंद लेते रहे।
शहर के रामलीला मैदान में मंगलवार को लक्ष्मण-मेघनाद संवाद, युद्ध, मेघनाद वध और सुलोचना सती की लीला का मंचन किया गया। कार्यक्रम की मुख्य अतिथि नौगवां पकड़िया नगर पंचायत अध्यक्ष संदीप-संतोख सिंह संधू रहीं। लीला का संचालन संजय पांडेय ने किया। रामायणी निशांत तिवारी और अंकुर मिश्रा ने रामचरितमानस की चौपाइयों का गायन किया। बाद में वृंदावन के कलाकारों ने भगवान श्रीकृष्ण की लीलाओं का मंचन किया।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।