{"_id":"6918962cf67e21340f04f5ec","slug":"video-the-officers-could-not-tell-the-committee-the-reason-for-the-pending-complaints-2025-11-15","type":"video","status":"publish","title_hn":"समिति को अफसर नहीं बताए पाए शिकायतों के लंबित होने का कारण","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
समिति को अफसर नहीं बताए पाए शिकायतों के लंबित होने का कारण
प्रदेश विधान परिषद की वित्तीय एवं प्रशासकीय विलंब समिति के सामने पेश की गई अधिकांश फाइलों में शिकायतें लंबित पाई गईं। समिति के सदस्यों ने लंबित होने का कारण पूछा तो अधिकारी नहीं बता सके। इस मामले में समिति के सदस्यों ने कार्यों में सुधार लाने के निर्देश दिए। सर्किट हाउस में विधान परिषद की वित्तीय एवं प्रशासकीय विलंब समिति के सभापति डॉ. रतन पाल सिंह ने अधिकारियों के साथ समीक्षा बैठक की। अपर नगर आयुक्त अतुल कुमार ने समिति को बताया कि नौ लोग पेंशन की प्रक्रिया में हैं। उनका सत्यापन बाकी है। मृतक आश्रित के 33 मामलों में 28 का निस्तारण हो चुका है। पांच फाइलें लंबित हैं। बिजली निगम, फायर ब्रिगेड कार्यालय समेत अन्य विभागों से जुड़ीं शिकायतें भी लंबित पाई गईं। समिति के सदस्य विजय बहादुर पाठक ने सवाल उठाया कि फाइलों में फाइल लंबित करने के कारण नहीं हैं। नगर निगम के अधिकारियों को फाइलों को दुरुस्त करने और मामलों का निस्तारण एक माह में करना होगा। एसएसपी सतपाल अंतिल ने पेंशन भोगियों और मृतक आश्रितों के बारे में जानकारी दी।
सभापति ने अधीक्षण अभियंता विद्युत से बिजनेस प्लान 2025-26 के बारे में पूछा। सभापति ने कहा कि कार्यालय स्तर पर सेवानिवृत कर्मचारियों के भुगतान में किसी भी प्रकार की लापरवाही नहीं होनी चाहिए। साथ ही मृतक आश्रित के प्रकरणों में भी विधिक प्रक्रिया का पालन करना होगा। इस दौरान एमएलसी डॉ. जयपाल सिंह व्यस्त, एमएलसी गोपाल अंजान, डीएम अनुज सिंह, सीडीओ मृणाली अविनाश समेत अन्य अधिकारी मौजूद रहे।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।