{"_id":"6918951023a215132f0c406f","slug":"video-subhaspa-officials-gave-a-letter-of-appreciation-to-the-police-administration-2025-11-15","type":"video","status":"publish","title_hn":"सुभासपा के पदाधिकारियों ने पुलिस प्रशासन को दिया प्रशंसा पत्र","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सुभासपा के पदाधिकारियों ने पुलिस प्रशासन को दिया प्रशंसा पत्र
सुहेलदेव भारतीय समाज पार्टी (सुभासपा) के पदाधिकारियों ने जिला इकाई के द्वारा कानून व्यवस्था बनाए रखने के लिए पुलिस प्रशासन को प्रशंसा पत्र दिया। जिलाध्यक्ष एवं मंत्री प्रतिनिधि रवि चौधरी के नेतृत्व में पार्टी के प्रतिनिधिमंडल ने वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक सतपाल अंतिल और नगर पुलिस अधीक्षक रणविजय सिंह से मुलाकात की। सुहेलदेव भारतीय समाज पार्टी के पदाधिकारियों ने भोजपुर थाना क्षेत्र में हुई मुठभेड़ में पुलिस एवं मेरठ एसटीएफ यूनिट की कार्रवाई की प्रशंसा की। जिलाध्यक्ष रवि चौधरी ने कहा कि प्रदेश पुलिस ने जिस निष्ठा, तत्परता और साहस के साथ कानून-व्यवस्था को बनाए रखा है, वह प्रशंसनीय है। इस मौके पर जिला सचिव अशोक सैनी, विधि प्रकोष्ठ जिलाध्यक्ष एडवोकेट अनुराग सक्सेना, महासचिव एडवोकेट जयप्रकाश सिंह, महासचिव एडवोकेट जितेंद्र प्रताप सिंह, संयुक्त सचिव एडवोकेट अवरण अग्रवाल, संयुक्त सचिव एडवोकेट जीशान उल हक आदि मौजूद रहे।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।