Hindi News
›
Video
›
Uttar Pradesh
›
Meerut News
›
Mawana PHC Contract Workers Protest Over Non-Receipt of Salaries for Three Months; Stage Demonstration Wearing Black Armbands
{"_id":"6a0af0c3a03cfcc1d3065eec","slug":"video-mawana-phc-contract-workers-protest-over-non-receipt-of-salaries-for-three-months-stage-demonstration-wearing-black-armbands-2026-05-18","type":"video","status":"publish","title_hn":"Meerut: 3 माह से वेतन नहीं मिलने पर मवाना पीएचसी के संविदा कर्मियों का विरोध, काली पट्टी बांधकर किया प्रदर्शन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Meerut: 3 माह से वेतन नहीं मिलने पर मवाना पीएचसी के संविदा कर्मियों का विरोध, काली पट्टी बांधकर किया प्रदर्शन
मेरठ के मवाना प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र (PHC) मवाना पर पिछले तीन माह से वेतन न मिलने के विरोध में संविदा कर्मचारियों ने काली पट्टियाँ बांधकर शांतिपूर्ण प्रदर्शन किया। कर्मचारियों ने चेतावनी दी कि यदि जल्द उनका वेतन भुगतान नहीं किया गया तो वे हड़ताल करने को मजबूर होंगे।
स्वास्थ्य केंद्र पर संविदा पर कार्यरत डॉक्टर, नर्स, आशा कार्यकर्ता, ड्राइवर, सफाईकर्मी और अन्य सहायक स्टाफ ने ड्यूटी के दौरान काली पट्टियाँ बांधकर विरोध जताया। कर्मचारियों का कहना है कि लंबे समय से वेतन न मिलने के कारण आर्थिक परेशानियां बढ़ गई हैं।
डॉ. ओमप्रकाश ने बताया कि वेतन न मिलने के कारण परिवार का खर्च चलाना भी मुश्किल हो गया है। उन्होंने कहा कि सभी कर्मचारी पूरी ईमानदारी से अपनी जिम्मेदारियां निभा रहे हैं, लेकिन बिना वेतन के काम करना कठिन होता जा रहा है। उन्होंने बताया कि आउटसोर्सिंग कर्मचारियों का करीब सात महीने, संविदा कर्मचारियों का ढाई महीने और स्वास्थ्य विभाग में आउटसोर्स गाड़ियों से जुड़े कर्मचारियों का लगभग नौ महीने से वेतन रुका हुआ है।
स्वास्थ्य केंद्र के प्रभारी डॉ. अरुण कुमार ने बताया कि कर्मचारियों की शिकायतों को जिला प्रशासन और संबंधित विभाग को भेज दिया गया है। उन्होंने कहा कि वेतन जारी कराने के लिए विभाग से अनुरोध किया गया है और जल्द समाधान की उम्मीद है।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।