Hindi News
›
Video
›
Uttar Pradesh
›
Mathura News
›
Widening work on the Mathura-Sadabad road is progressing at a snail's pace, with potholes at various locations causing trouble.
{"_id":"6ab75ff006cc983425034bd5","slug":"video-widening-work-on-the-mathura-sadabad-road-is-progressing-at-a-snails-pace-with-potholes-at-various-locations-causing-trouble-2026-09-26","type":"video","status":"publish","title_hn":"VIDEO: मथुरा-सादाबाद मार्ग पर चौड़ीकरण कार्य कछुआ चाल से, जगह-जगह गड्ढे बने मुसीबत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
VIDEO: मथुरा-सादाबाद मार्ग पर चौड़ीकरण कार्य कछुआ चाल से, जगह-जगह गड्ढे बने मुसीबत
बलदेव। मथुरा-सादाबाद मार्ग पर लंबे समय से चल रहे सड़क चौड़ीकरण निर्माण कार्य की धीमी रफ्तार राहगीरों के लिए मुसीबत बनती जा रही है। लंबे समय से सड़क पर जगह-जगह गड्ढे व बिखरी गिट्टियां दुर्घटनाओं को खुला निमंत्रण दे रही हैं। निर्माण स्थल के आसपास न तो संकेतक लगाए गए हैं, न ही गड्ढों की बैरिकेडिंग या चिन्हीकरण किया गया है। ऐसे में वाहन चालकों को आवागमन के दौरान काफी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। सड़क चौड़ीकरण कार्य में सोमवार को बिखरी गिट्टियों पर स्कूटी सवार युवती फिसलकर गिर गई बड़ी दुर्घटना बच गई। एक माह पूर्व इसी मार्ग पर गड्ढों के कारण सेवानिवृत्त फौजी की दुर्घटना में मौत हो चुकी है। तीन-चार दिन पूर्व छोली के समीप एक बड़ा डंपर सड़क पर पलट गया था। इस हादसे में बड़ा ह हादसा होने से बच गया। लेकिन निर्माण कार्य संस्था पर कोई फर्क नहीं पड़ रहा है।
स्थानीय लोगों का कहना है सड़क चौड़ीकरण के नाम पर जगह-जगह पहले गड्ढे खोद दिए जाते हैं, उन्हें लंबे समय तक ऐसे ही छोड़ दिया जाता है। रात में स्थिति अधिक खतरनाक हो जाती है। निर्माण स्थल पर पर्याप्त चेतावनी संकेतक व सुरक्षा इंतजाम नहीं होने से वाहन चालकों को गड्ढों का अंदाजा नहीं लग पाता। इससे आए दिन दुर्घटना की आशंका बनी रहती है।
लोगों का आरोप है सड़क चौड़ीकरण का काम कछुआ चाल से चल रहा है, समस्या लगातार बनी हुई है। लोगों का कहना है विभाग को किसी बड़े हादसे का इंतजार करने के बजाय समय रहते निर्माण स्थल पर सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम करने चाहिए, कार्य में तेजी लाकर पहले गढ्ढों को भरने का काम शीघ्र पूरा कराना चाहिए।
किसान नेता लेखराज सिंह प्रधान ने जिलाधिकारी व पीडब्ल्यूडी विभाग से समस्या समाधान कराने, निर्माण कार्य में तेजी लाने की मांग की है। भाकियू अराजनैतिक मंडल अध्यक्ष राजकुमार तोमर ने पीडब्ल्यूडी विभाग से गड्ढों को जल्द भरवाने, निर्माण स्थल पर संकेतक व सुरक्षा व्यवस्था कराने, कार्य शीघ्र पूरा कराने की मांग की है। लापरवाही के चलते किसी बड़े हादसे से पहले विभाग को प्रभावी कदम उठाने चाहिए। अन्यथा कोई बड़ा हादसा हो सकता है।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।