{"_id":"6ab74c2300080c78ad05da1c","slug":"banks-to-remain-open-on-sunday-digital-services-to-continue-during-september-28-30-strike-2026-09-26","type":"story","status":"publish","title_hn":"यूपी: रविवार को खुले रहेंगे बैंक, 28 से 30 सितंबर की हड़ताल में नहीं रुकेंगे काम; ये सेवाएं रहेंगी चालू","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
यूपी: रविवार को खुले रहेंगे बैंक, 28 से 30 सितंबर की हड़ताल में नहीं रुकेंगे काम; ये सेवाएं रहेंगी चालू
Sat, 26 Sep 2026 10:07 AM IST
Dhirendra Singh
संवाद न्यूज एजेंसी, मथुरा
संवाद न्यूज एजेंसी, मथुरा
Published by: Dhirendra Singh
Updated Sat, 26 Sep 2026 10:07 AM IST
सार
28 से 30 सितंबर तक प्रस्तावित बैंक हड़ताल के बावजूद ग्राहकों के लिए डिजिटल और वैकल्पिक बैंकिंग सेवाएं जारी रहेंगी। हड़ताल से पहले जरूरी काम निपटाने के लिए 27 सितंबर रविवार को सार्वजनिक क्षेत्र के बैंक और क्षेत्रीय ग्रामीण बैंक खुले रहेंगे।
विज्ञापन
एसबीआई बैंक मथुरा
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
मथुरा में 28 से 30 सितंबर तक प्रस्तावित बैंक हड़ताल के दौरान ग्राहकों को बैंकिंग सेवाएं मिलती रहेंगी। इसके लिए वैकल्पिक व्यवस्थाएं की गई हैं। राज्य स्तरीय बैंकर्स समिति, उत्तर प्रदेश ने ग्राहकों से डिजिटल और वैकल्पिक बैंकिंग माध्यमों का अधिक इस्तेमाल करने की अपील की है।
हड़ताल से पहले बैंकिंग काम निपटाने के लिए रविवार को भी बैंक खुले रहेंगे। 27 सितंबर को सार्वजनिक क्षेत्र के बैंक और क्षेत्रीय ग्रामीण बैंक ग्राहकों की सुविधा के लिए काम करेंगे। ऐसे में ग्राहक हड़ताल से पहले जरूरी लेन-देन और अन्य बैंकिंग कार्य कर सकेंगे।
हड़ताल के दौरान एटीएम से लेन-देन पर कोई अतिरिक्त शुल्क नहीं लिया जाएगा। यूपीआई, आईएमपीएस, आरटीजीएस और एनईएफटी के जरिये 24 घंटे लेन-देन किया जा सकेगा। मोबाइल बैंकिंग और इंटरनेट बैंकिंग भी चालू रहेगी। बिजनेस कॉरेस्पोंडेंट (बीसी) और व्हाट्सएप बैंकिंग के माध्यम से भी कई सेवाओं का लाभ लिया जा सकेगा।
विज्ञापन
समिति ने ग्राहकों से अपील की है कि वे हड़ताल से पहले जरूरी बैंकिंग कार्य पूरे कर लें। डिजिटल माध्यमों का अधिक इस्तेमाल करें।
हड़ताल में जारी रहेंगी ये सेवाएं
यूपीआई से भुगतान और धन हस्तांतरण
आईएमपीएस से तत्काल धन हस्तांतरण
आरटीजीएस और एनईएफटी से लेन-देन
एटीएम से नकद निकासी और अन्य उपलब्ध सेवाएं
मोबाइल और इंटरनेट बैंकिंग
व्हाट्सएप बैंकिंग
बिजनेस कॉरेस्पोंडेंट (बीसी) के माध्यम से बैंकिंग सेवाएं
डिजिटल माध्यमों से बिल भुगतान और अन्य ऑनलाइन लेन-देन