{"_id":"6ad1d815ecbd1290ee09244e","slug":"video-sweated-in-the-fields-rain-made-the-market-cry-2026-10-16","type":"video","status":"publish","title_hn":"VIDEO: खेतों में पसीना बहाया, मंडी में बारिश ने रुलाया","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
VIDEO: खेतों में पसीना बहाया, मंडी में बारिश ने रुलाया
कोसीकलां। बृहस्पतिवार को दोपहर में आसमान में काले बादल घिर आए और जमकर बारिश हुई। मंडी में पहुंचा धान भीगने से खराब हो गया, जिससे किसानों को काफी नुकसान होने का अनुमान है। जिनके धान अभी नहीं बिके, बारिश ने उनके सपनों पर पानी फेर दिया। किसानों के माथे पर चिंता की लहर साफ दिखी।
बारिश से मंडी समिति में धान की फसल को भारी नुकसान होने की आशंका है। मंडी में प्रतिदिन करीब 50 हजार बोरा धान की आवक हो रही है। मंडी में चारों ओर धान के ढेर दिखाई दे रहे है। हर ओर जाम लगा हुआ है। बारिश के कारण खुले में रखे धान के भीगने से किसानों और व्यापारियों की चिंता बढ़ गई है। बेमौसम बारिश का असर केवल मंडी में रखे धान तक सीमित नहीं है। क्षेत्र के खेतों में खड़ी फसलों को भी नुकसान होने की आशंका है। किसानों को चिंता है कि बारिश जारी रही तो गुणवत्ता प्रभावित होगी। इससे तैयार फसलों की पैदावार पर भी बुरा असर पड़ सकता है। आढतियों का आरोप है कि मंडी में जल निकासी की व्यवस्था न होने से नुकसान और बढ़ गया। मंडी में चारों तरफ धान के ढेर लगे हैं। बारिश के कारण फसल में नमी बढ़ गई है। धान को दोबारा सुखाने के लिए पर्याप्त जगह की जरूरत है लेकिन मंडी पहले से ही भरी हुई हैं। ऐसे में आढ़तियों के सामने फसल को फैलाकर सुखाने की समस्या खड़ी हो गई है।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।