{"_id":"6ae355ded55f51c112057d4d","slug":"video-married-women-observed-the-karwa-chauth-fast-praying-for-their-husbands-long-lives-2026-10-29","type":"video","status":"publish","title_hn":"VIDEO: सुहागिनों ने रखा करवा चौथ का व्रत, पति की लंबी उम्र की कामना","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
VIDEO: सुहागिनों ने रखा करवा चौथ का व्रत, पति की लंबी उम्र की कामना
नंदगांव। कस्बे में करवा चौथ का पर्व श्रद्धा और उल्लास के साथ मनाया गया। सुहागिन महिलाओं ने पति की लंबी उम्र और सुखी दांपत्य जीवन की कामना करते हुए निर्जला व्रत रखा। पर्व को लेकर महिलाओं में एक दिन पहले से ही उत्साह दिखाई देने लगा था। महिलाओं ने एक दिन पहले हाथों में मेहंदी लगाकर पर्व की तैयारियां कीं। करवा चौथ के दिन सोलह शृंगार कर महिलाओं ने विधि-विधान से पूजा-अर्चना की।
दिनभर निर्जला व्रत रखने के बाद संध्या के समय महिलाओं ने करवा चौथ माता की कथा सुनी और परिवार की सुख-समृद्धि की कामना की। इसके बाद सभी को चंद्रमा के निकलने का इंतजार रहा।
करवा चौथ पर घरों में पारंपरिक पकवान भी बनाए गए। महिलाओं ने दाल-बाटी और चूरमा तैयार कर पूजा-अर्चना की। कस्बे के नंदबाबा मंदिर में पहुंचकर भी महिलाओं ने दर्शन किए और पति की दीर्घायु तथा परिवार की खुशहाली के लिए प्रार्थना की। पूरे कस्बे में पर्व को लेकर उत्साह और भक्तिमय माहौल बना रहा।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।