Hindi News
›
Video
›
Uttar Pradesh
›
Mathura News
›
Discussions on education, employment, and nation-building took place at the 'NSUI Student Dialogue 26' event.
{"_id":"6ad1d81b0bdd29da610c3e1c","slug":"video-discussions-on-education-employment-and-nation-building-took-place-at-the-nsui-student-dialogue-26-event-2026-10-16","type":"video","status":"publish","title_hn":"VIDEO: एनएसयूआई के छात्र संवाद प्रारंभ 26 में शिक्षा, रोजगार और राष्ट्र निर्माण पर हुआ मंथन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
VIDEO: एनएसयूआई के छात्र संवाद प्रारंभ 26 में शिक्षा, रोजगार और राष्ट्र निर्माण पर हुआ मंथन
मथुरा। भारतीय राष्ट्रीय छात्र संगठन (एनएसयूआई) के बैनर तले प्रारंभ 26 नई पीढ़ी नई सोच छात्र संवाद कार्यक्रम का आयोजन डैंपियर नगर स्थित पांचजन्य प्रेक्षागृह में बुधवार को किया गया। इस आयोजन में जिलेभर से सैकड़ों युवाओं ने हिस्सा लिया।
कार्यक्रम के मुख्य अतिथि वरिष्ठ कांग्रेस नेता महेश पाठक ने युवाओं को राष्ट्र का भविष्य बताते हुए उन्हें नवाचार और सकारात्मक सोच के साथ आगे बढ़ने के लिए प्रेरित किया। वहीं, डीयूएसयू की पूर्व सचिव करिश्मा ठाकुर और मध्य प्रदेश के पूर्व विधायक कुणाल चौधरी ने छात्र राजनीति, लोकतांत्रिक भागीदारी और वैचारिक स्पष्टता पर जोर दिया। जिला अध्यक्ष मुकेश धनगर और कार्यक्रम संयोजक राजन पाठक ने युवाओं को आश्वस्त किया कि उनकी हर समस्या और रोजगार के अधिकारों के लिए संगठन पूरी मजबूती से संघर्ष करेगा। इस दौरान हर्ष चौरसिया, हरीश पचौरी और प्रवीण ठाकुर की सक्रिय सहभागिता रही। संवाद सत्र में छात्रों ने उच्च शिक्षा और प्रतियोगी परीक्षाओं से जुड़े सवाल पूछे, जिनका वक्ताओं ने संतोषजनक समाधान किया।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।