Hindi News
›
Video
›
Uttar Pradesh
›
Mathura News
›
Bunty Pehalwan defeated Sumit Rohtak; the thrilling bouts captivated the audience, while the final wrestling match ended in a draw.
{"_id":"6ad9d987a18f0b718f0e6eea","slug":"video-bunty-pehalwan-defeated-sumit-rohtak-the-thrilling-bouts-captivated-the-audience-while-the-final-wrestling-match-ended-in-a-draw-2026-10-22","type":"video","status":"publish","title_hn":"VIDEO: बंटी पहलवान ने सुमित रोहतक को हराया, रोमांचक मुकाबलों ने मोहा मन, अंतिम कुश्ती रही बराबर।","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
VIDEO: बंटी पहलवान ने सुमित रोहतक को हराया, रोमांचक मुकाबलों ने मोहा मन, अंतिम कुश्ती रही बराबर।
छाता, मथुरा। दशहरा मेले के उपलक्ष्य में चतुर्भुजी दंगल कमेटी के तत्वावधान में राष्ट्रीय राजमार्ग-19 स्थित थाना कोतवाली के निकट एक विशाल कुश्ती दंगल का आयोजन किया गया। इसमें उत्तर प्रदेश सहित देश के अन्य राज्यों से आए नामी पहलवानों ने अपनी मल्लविद्या और दांव-पेंच का शानदार प्रदर्शन किया।
कुश्ती दंगल के मुख्य अतिथि उत्तर प्रदेश सरकार के चीनी मिल एवं गन्ना विकास चौधरी लक्ष्मीनारायण रहे। उन्होंने कुश्ती दंगल में पहुंचे बड़े पहलवानों का हाथ मिलवाकर बड़ी कुश्तियों का शुभारंभ किया।दंगल के दौरान कई रोमांचक मुकाबले हुए, जिन्हें देखने के लिए दर्शकों की भारी भीड़ उमड़ी। बंटी पहलवान (छाता) ने सुमित पहलवान (रोहतक): 1,10,000 रुपये की इनामी राशि के लिए हुए मुकाबले में छाता के बंटी पहलवान ने शानदार प्रदर्शन करते हुए रोहतक के सुमित पहलवान को पराजित किया और मुकाबला अपने नाम किया। विक्रम पहलवान (जानू) ने हरकेश पहलवान (हाथरस): 1,21,000 रुपये के बड़े पुरस्कार के लिए हुआ यह कड़ा मुकाबला बराबरी पर छूटा। वही दंगल की अंतिम कुश्ती युधिष्ठिर पहलवान और भारत पहलवान के मध्य हुए जो बराबर रही। ये अंतिम कुश्ती इन दोनों पहलवानों के बीच हुई, जो रोमांचक संघर्ष के बाद बराबरी पर समाप्त हुई। महिला कुश्ती मुकाबला प्रतियोगिता का मुख्य आकर्षण महिलाओं का दंगल भी रहा। 3100 रुपये की इनामी राशि के लिए हुए इस मुकाबले में पैगांव गांव की पूनम पहलवान ने जीत हासिल की।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।