{"_id":"6afe6edcaa5f9b9b6b040212","slug":"video-adarsh-pratap-won-a-silver-medal-at-the-cbse-national-skating-championship-2026-11-19","type":"video","status":"publish","title_hn":"VIDEO: सीबीएसई नेशनल स्केटिंग में आदर्श प्रताप ने जीता रजत पदक।","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
VIDEO: सीबीएसई नेशनल स्केटिंग में आदर्श प्रताप ने जीता रजत पदक।
मथुरा। स्केटिंग में मथुरा के आदर्श प्रताप सिंह ने एक बार फिर राष्ट्रीय स्तर पर अपनी प्रतिभा का लोहा मनवाया है। कर्नाटक के बेलगांव में 16 से 19 नवंबर तक आयोजित सीबीएसई नेशनल स्केटिंग चैंपियनशिप की रोड वन लैप स्पर्धा में उन्होंने रजत पदक जीता। आदर्श रमनलाल सूरावाला स्कूल के विद्यार्थी हैं।
आदर्श इससे पहले भी राष्ट्रीय स्तर की प्रतियोगिताओं में पदक जीत चुके हैं। बेरा स्पीड स्केटिंग अकादमी के मुख्य कोच श्याम बेरा और कोच योगेश सनी के मार्गदर्शन में वह लगातार सफलता हासिल कर रहे हैं। अकादमी के अन्य खिलाड़ी भी विभिन्न प्रतियोगिताओं में पदक जीतकर मथुरा का नाम रोशन कर रहे हैं। रोलर स्पोर्ट्स एसोसिएशन के अध्यक्ष कृष्ण कुमार शर्मा, उपाध्यक्ष आशिष लवानिया, मनिष गुप्ता, राकेश सिंह और राजकुमार यादव, कोषाध्यक्ष सतेंद्र सिंह तथा सदस्य मीनू, पंकज सोलंकी और सौरभ आदि पदाधिकारियों एवं सदस्यों ने आदर्श को बधाई दी। एसोसिएशन ने अकादमी और उसके प्रशिक्षकों के प्रयासों की भी सराहना की।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।