{"_id":"69159c4c2526ab92b902a286","slug":"mathura-iit-roorkee-team-inspected-crowd-control-at-banke-bihari-2025-11-13","type":"video","status":"publish","title_hn":"Mathura: बांकेबिहारी में भीड़ कंट्रोल को लेकर IIT रुड़की टीम ने किया निरीक्षण","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Mathura: बांकेबिहारी में भीड़ कंट्रोल को लेकर IIT रुड़की टीम ने किया निरीक्षण
ठाकुर श्रीबांके बिहारी मंदिर में बढ़ती भीड़ को नियंत्रित करने के लिए आईआईटी रुड़की की एक सदस्यीय टीम ने गुरुवार को स्थल निरीक्षण किया। टीम के लीडर प्रोफेसर संजय ने मंदिर के दोनों जगमोहन, पीछे के आंगन और चबूतरे का बारीकी से अध्ययन किया। इस दौरान उन्होंने सेवायतों और मंदिर के मैनेजर मुनीश शर्मा से कई महत्वपूर्ण बिंदुओं पर चर्चा की।
प्रो. संजय सुबह 9:30 बजे मंदिर पहुंचे और ठाकुर श्रीबांके बिहारी जी के दर्शन के बाद सर्वे शुरू किया। उनके साथ आईआईटी रुड़की के एक सहायक, सेवायत दिनेश गोस्वामी और मंदिर प्रबंधन के प्रतिनिधि मौजूद रहे। सर्वे के दौरान श्रद्धालुओं के दर्शन प्रभावित नहीं हुए।
करीब दो घंटे तक चले सर्वे में मंदिर के प्रवेश और निकास मार्ग, भीड़ के प्रवाह और सुरक्षा व्यवस्था का आकलन किया गया। प्रो. संजय ने बताया कि आज के अवलोकन के आधार पर एक रिपोर्ट तैयार की जाएगी, जिसे कमेटी के अन्य विशेषज्ञों के साथ साझा किया जाएगा।
उन्होंने बताया कि अगले सप्ताह छह विशेषज्ञों की पूरी टीम मंदिर पहुंचेगी और विस्तृत सर्वे करेगी। इस दौरान आवश्यक तकनीकी उपकरणों और माप-तौल की व्यवस्था भी तय की जाएगी। फिलहाल टीम के पांच इंजीनियर प्रशिक्षण पर हैं, जिनके लौटने के बाद मंदिर का विस्तृत तकनीकी सर्वे किया जाएगा।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।