{"_id":"6a58f453ac106137e4053b41","slug":"video-transport-department-seizes-private-bus-bound-for-bihar-from-delhi-2026-07-16","type":"video","status":"publish","title_hn":"VIDEO: परिवहन विभाग ने सीज की दिल्ली से बिहार जा रही प्राइवेट बस, सुबह से शाम तक भटकते रहे यात्री","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
VIDEO: परिवहन विभाग ने सीज की दिल्ली से बिहार जा रही प्राइवेट बस, सुबह से शाम तक भटकते रहे यात्री
बिहार से दिल्ली जा रही एक प्राइवेट बस को मैनपुरी के करहल कट पर परिवहन विभाग की कार्रवाई के दौरान सीज कर दिया गया। इसके बाद बस को करहल कोतवाली में खड़ा करा दिया गया। आरोप है कि बस में सवार यात्रियों की वैकल्पिक व्यवस्था नहीं की गई। महिलाएं, बच्चे और बुजुर्ग समेत करीब 50 से अधिक यात्री सुबह से शाम तक परेशान होते रहे। दोपहर करीब 2:30 बजे सुप्रीम कोर्ट की अधिवक्ता सीमा समृद्धि कुशवाहा करहल कट पर एक निजी कार्यक्रम में शामिल होने के लिए उतरीं। इसी दौरान बस में फंसे यात्रियों ने उन्हें रोककर अपनी समस्या बताई और मदद की गुहार लगाई। इसके बाद वह यात्रियों के साथ करहल कोतवाली पहुंचीं और पुलिस अधिकारियों से इस संबंध में बातचीत की। पुलिस अधिकारियों ने बताया कि बस को परिवहन विभाग द्वारा सीज किया गया है। इसके बाद अधिवक्ता ने आरटीओ सहित अन्य संबंधित अधिकारियों से फोन पर वार्ता की। बातचीत के दौरान यात्रियों की परेशानी को लेकर अधिकारियों से उनकी तीखी बहस भी हुई। सीमा समृद्धि कुशवाहा का कहना था कि यदि बस के विरुद्ध कार्रवाई की गई है तो यात्रियों को बेवजह परेशान नहीं किया जाना चाहिए। उन्हें उनके गंतव्य तक पहुंचाने के लिए वैकल्पिक वाहन की व्यवस्था करना संबंधित विभाग की जिम्मेदारी है।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।