{"_id":"6a623b53d919ad1a140a41dd","slug":"video-rain-brings-relief-from-heat-in-mainpuri-2026-07-23","type":"video","status":"publish","title_hn":"VIDEO: मैनपुरी में बारिश ने दी गर्मी से निजात, जलभराव ने बढ़ाई दिक्कत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
VIDEO: मैनपुरी में बारिश ने दी गर्मी से निजात, जलभराव ने बढ़ाई दिक्कत
मैनपुरी में मौसम में लगातार बदलाव से जहां लोगों को गर्मी से राहत मिली है तो वहीं ये बदलाव परेशानी भी बनता दिखाई दे रहा है। बुधवार देर शाम को कई इलाकों में तेज बारिश हुई तो जगह-जगह जलभराव हो गया। बृहस्पतिवार सुबह ही बारिश का क्रम शुरू हो गया। स्कूलों की छुट्टी के बाद बच्चे भी भीगते हुए घर पहुंचे। मौसम विभाग के अनुसार, अगले कुछ दिनों बारिश के आसार बने हुए हैं। बुधवार को तेज बारिश का अलर्ट जारी किया गया था। हालांकि दिनभर गर्मी से लोग परेशान रहे। देर शाम को शहर के साथ कई अन्य इलाकों में करीब 10 से 15 मिनट तक तेज बारिश हुई, रातभर बादल छाए रहे। सुबह फिर से सूरज ने बादलों को अपनी ओट में छुपा लिया और बारिश शुरू हो गई। कई बार हल्की बात तेज बारिश होती रही। दिन में रुक-रुक कर हो रही बारिश से लोगों को गर्मी से राहत तो मिली लेकिन स्कूल की छुट्टी होने के बाद जब अभिभावक बच्चों को लेने पहुंचे तो उन्हें परेशानी का सामना करना पड़ा। हाथों में छतरी लिए या अपनी निजी वाहन लेकर अपने बच्चों को घर लेकर आए। बाजारों में भी लोग छतरी के सहारे खरीदारी करते हुए नजर आए। बारिश की वजह से शहर के कई इलाकों में जलभराव और गंदगी से लोगों को दो-चार होना पड़ा। लेन गंज, बजाजा बाजार, राजा मंडी व अन्य बाजारों में जलभराव होने की वजह से यहां आने वाले लोगों को दिक्कतों का सामना करना पड़ा। मौसम विभाग के अनुसार शुक्रवार को अधिकतम तापमान 30.4 और न्यूनतम तापमान 25.2 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। अगले कुछ दिनों तक हल्की-तेज बारिश के आसार बताए गए हैं।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।