{"_id":"6aa1af1aea43dc5df2082123","slug":"video-panic-prevailed-for-38-hours-after-an-lpg-tanker-overturned-in-mainpuri-2026-09-10","type":"video","status":"publish","title_hn":"VIDEO: मैनपुरी में एलपीजी से भरा टैंकर पलटकर खाई में गिरा, 10 पेट्रोल पंप और आठ स्कूल रहे बंद; घरों में चूल्हे तक नहीं जले","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
VIDEO: मैनपुरी में एलपीजी से भरा टैंकर पलटकर खाई में गिरा, 10 पेट्रोल पंप और आठ स्कूल रहे बंद; घरों में चूल्हे तक नहीं जले
झपकी आना नींद से पहले होने वाली सामान्य प्रक्रिया है। सामान्यत: मनुष्यों के लिए यह नींद आने का संकेत है। सोमवार की रात के समय लिक्विड पेट्रोलियम गैस (एलपीजी) कैप्सूल लेकर मैनपुरी-दन्नाहार मार्ग से जा रहे चालक ने नींद के इस इशारे की अनदेखी की। उसने वाहन नहीं रोका। वह नींद की झपकी में चलता रहा , नतीजा 18 टन गैस ले जा रहे कैप्सूल (टैंकर) पलटकर खाई में जा गिरा। गैस रिसाव शुरू हो गया। जैसे-जैसे सूचना फैली। आसपास के गांवों में दहशत का माहौल बन गया पूरे 38 घंटे तक कायम रहा। इस दौरान दो हजार लोगों की नींद उड़ी रही। वहीं, इस मार्ग से गुजरने वाले लगभग 2000 वाहनों का रास्ता बदलना पड़ा। 10 पेट्रोल पंप और आठ स्कूल बंद रहे। दरअसल, घटना सोमवार रात करीब 12:30 बजे की है। मथुरा रिफाइनरी से एलपीजी गैस लेकर नेपाल जा रहे टैंकर चालक को अचानक नींद की झपकी आ गई। परिणामस्वरूप दन्नाहार क्षेत्र के बटरौली गांव के पास टैंकर अनियंत्रित होकर सड़क किनारे स्थित खाई में पलट गया। गैस का रिसाव होने लगा। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और आनन-फानन में दन्नाहार और सिंधिया तिराहे से आवागमन पर रोक लगा दी गई। साथ ही आसपास के लोगों को आग जलाने से जैसी किसी भी छोटी-बड़ी गतिविधि से बचने का अलर्ट जारी किया गया। नतीजा घरों में अगले दिन चूल्हे नहीं जले। करीब आसपास के गांवों के दो हजार लोगों अगले 38 घंटे तक ठीक सो भी नहीं सके। बुधवार दोपहर करीब 2:30 बजे टैंकर को दो क्रेन की मदद से हटाया गया। इस बाद ही लोगों ने राहत की सांस ली।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।