{"_id":"6aea02d51ee63186e20ddf2d","slug":"video-villagers-outraged-by-the-dismal-state-of-healthcare-at-the-phc-staged-a-sit-in-protest-for-several-hours-2026-11-03","type":"video","status":"publish","title_hn":"लखीमपुर खीरी: पीएचसी की बदहाल स्वास्थ्य व्यवस्था पर भड़के ग्रामीण, कई घंटे दिया धरना","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
लखीमपुर खीरी: पीएचसी की बदहाल स्वास्थ्य व्यवस्था पर भड़के ग्रामीण, कई घंटे दिया धरना
लखीमपुर खीरी के प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र (पीएचसी) ईसानगर में बदहाल स्वास्थ्य व्यवस्था और विशेषज्ञ चिकित्सकों की कमी को लेकर मंगलवार को ग्रामीणों का आक्रोश फूट पड़ा। बड़ी संख्या में ग्रामीणों ने पीएचसी परिसर में धरना-प्रदर्शन शुरू कर दिया। युवा संगठन ईसानगर के ग्रामीण रोहित, तिवारी,श्रवण शुक्ला, के के अवस्थी सहित करीब 100 ग्रामीणों का आरोप था कि अस्पताल में डॉक्टर समय से नहीं पहुंचते, परिसर में गंदगी रहती है और कर्मचारियों की मनमानी के चलते मरीजों को समुचित स्वास्थ्य सुविधाएं नहीं मिल पा रही हैं। प्रदर्शनकारी पीएचसी में बीपी मॉनिटरिंग यूनिट, महिला चिकित्सक, लैब टेक्नीशियन, ब्लड एटीएम सेवा, नेत्र चिकित्सक, दंत चिकित्सक और अनुभवी डॉक्टर की तैनाती की मांग कर रहे थे। ग्रामीणों की मांग थी कि अस्पताल में ऐसे चिकित्सक की तैनाती हो, जो क्षेत्र में रहकर जरूरतमंद मरीजों को समय से उपचार उपलब्ध करा सकें। धरने की सूचना पर सीएचसी अधीक्षक खमरिया अमित सिंह और डॉ. सुशील कुमार मौके पर पहुंचे। इसके बाद एसीएमओ डॉक्टर रवि सिंह, धौरहरा और तहसीलदार विशाल शाह ने भी पहुंचकर प्रदर्शनकारियों को समझाने का प्रयास किया। ग्रामीणों की मांग थी कि जिलाधिकारी अथवा मुख्य विकास अधिकारी मौके पर आकर उनकी समस्याएं सुनें। काफी देर तक चली बातचीत के बाद एसीएमओ रवि सिंह और तहसीलदार विशाल शाह ने ग्रामीणों को 15 नवंबर तक उठाई गई मांगों को पूरा कराने का आश्वासन दिया। अधिकारियों के आश्वासन के बाद प्रदर्शनकारियों ने अपना धरना समाप्त कर दिया। हालांकि ग्रामीणों ने स्पष्ट किया कि निर्धारित समय में मांगों पर अमल नहीं हुआ तो वे दोबारा आंदोलन करने को बाध्य होंगे। एसीएओ डॉक्टर रवि सिंह ने बताया कुछ मांगों को लेकर युवा संगठन के लोग प्रदर्शन कर रहे थे, उनकी जायज मांगों को पूरा करने का अश्वाशन दिया गया है।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।