{"_id":"6ad86944eb7b799b210faa95","slug":"video-ravana-effigy-was-burnt-in-lakhimpur-kheri-2026-10-21","type":"video","status":"publish","title_hn":"लखीमपुर खीरी: रावण के पुतले का दहन, जय श्रीराम के जयकारों से गूंजा मेला मैदान, जमकर हुई आतिशबाजी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
लखीमपुर खीरी: रावण के पुतले का दहन, जय श्रीराम के जयकारों से गूंजा मेला मैदान, जमकर हुई आतिशबाजी
Mukesh Kumar
Updated Wed, 21 Oct 2026 12:57 PM IST
Link Copied
लखीमपुर खीरी के मेला मैदान में मंगलवार को विजयादशमी के अवसर पर रावण के पुतले का दहन किया गया। पुतले में आग लगते ही पूरा मैदान जय श्रीराम के जयकारों से गूंज उठा। इससे पहले को मेला मैदान में रामलीला में अंगद रावण संवाद और राम-रावण के बीच युद्ध का मंचन किया गया। मंचन के दौरान पास में ही बनी सोने की लंका को आग के हवाले किया गया। बाद में श्रीराम के भेष में मौजूद बाल कलाकार ने एक तीर रावण के पुतले की तरफ छोड़ा और धू-धूकर रावण का पुतला जल गया। इस दौरान कमेटी के मुख्य सरवराकार विपुल सेठ, किशन सेठ, अभिषेक सेठ समेत तमाम लोग मौजूद रहे। शहर की 162 वीं ऐतिहासिक रामलीला के तहत आयोजित रावण दहन कार्यक्रम को देखने के लिए शहर और आसपास के क्षेत्रों से बड़ी संख्या में लोग पहुंचे, लोगों में उत्साह दिखाई दिया।। जैसे ही रावण का पुतला आग की लपटों से घिरा, लोगों ने जय श्रीराम के उद्घोष किए। विजयादशमी पर हुए इस आयोजन के माध्यम से बुराई पर अच्छाई की जीत का संदेश दिया गया। रावण दहन के दौरान सुरक्षा व्यवस्था बनाए रखने के लिए पुलिस प्रशासन की ओर से बड़ी संख्या में पुलिसकर्मियों की तैनाती की गई थी। रामलीला कमेटी की ओर से भी आयोजन को लेकर इंतजाम किए गए। लोगों ने परिवार के साथ पहुंचकर रावण दहन देखा।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।